Google Analytics —— Meta Pixel
देश

देश (9403)

सर्दी के इस सीजन (दिसंबर से फरवरी) के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र में कोल्डवेव सामान्य से ज्यादा दिन रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में आमतौर पर 4-6 दिन कोल्डवेव रहती है। जो कि इस बार 10 दिन रह सकती है।

मध्य प्रदेश में 5-6 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी। वहीं शीतलहर भी चलेगी। मंगलवार से रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इससे पहले बीती रात भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा।

राजस्थान में इस बार दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। इस दौरान शीतलहर के दिन सामान्य से ज्यादा रहने और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहने का अलर्ट है। वहीं चूरू, झुंझुनूं और सीकर में 3-5 दिसंबर तक शीतलहर चलने का यलो अलर्ट है।

दूसरी तरफ साइक्लोन दितवाह के असर के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी के समुद्री तट के इलाकों में जमकर बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दितवाह कमजोर हो गया। वहीं सोमवार को बारिश के चलते चेन्नई एयरपोर्ट से 10 उड़ानें रद्द की गईं। कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश का असर आज भी जारी रहेगा।

भारत ने तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सिर्फ 4 घंटों के अंदर दी गई।

ओवरफ्लाइट यानी, जब कोई विदेशी विमान किसी देश की सीमा के ऊपर से गुजरता है, लेकिन वहां लैंड नहीं करता, तो उसे ओवरफ्लाइट कहते हैं।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे भारतीय एयरस्पेस के ऊपर से उड़ान भरने की रिक्वेस्ट की थी।

पाकिस्तान ने 1 दिसंबर को ही ओवरफ्लाइट इजाजत मांगी थी। इसका मकसद श्रीलंका को मानवीय मदद देना बताया गया। इसे देखते हुए भारत ने बहुत तेजी से रिक्वेस्ट प्रोसेस की।

इस दौरान सोमवार को 5.30 बजे आधिकारिक चैनलों के जरिए पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरने की परमिशन दी गई। इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार को दे दी गई।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था। इसके कारण पहले पाकिस्तान ने, फिर भारत ने अपना एयरस्पेस एक-दूसरे के विमानों के लिए बंद कर दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि आज विश्व मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात ध्यान से सुनी जाती है और यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत दिखाता है। भारत अब दुनिया में अपना उचित स्थान प्राप्त कर रहा है।

भागवत सोमवार को पुणे में RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि संगठनों को केवल वर्षगांठों या शताब्दियों का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि निर्धारित समय में अपने कार्य पूरे करने पर ध्यान देना चाहिए।

RSS चीफ ने कहा- हमारे संगठन ने 100 साल पूरे कर लिए हैं, कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि पूरे समाज को एकजुट करने में इतना समय क्यों लगा।

चंडीगढ़ के सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच खुली लड़ाई शुरू हो गई है।

पंचकूला CIA टीम ने वह कार बरामद कर ली है, जिसमें बैठकर हमलावर पहुंचे थे। इलाके की CCTV फुटेज में दो कारों में युवकों की आवाजाही भी कैद हुई है। इस बीच एक लॉरेंस गैंग के एक फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में गुरूवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बैन आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े होने के शक में कई लोगों के घरों-ठिकानों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सुरक्षा अभियान के तहत शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर, बारामूला और कुलगाम में तलाशी ली है। इस दौरान पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन और कई लोगों से पूछताछ भी की।
उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन का मकसद बैन संगठनों को दोबारा सक्रिय होने से रोकना, आतंकी सपोर्ट नेटवर्क और ओवरग्राउंड वर्कर्स की पहचान कर उन्हें खत्म करना है। साथ ही आतंकियों को फाइनेंशियल और लॉजिस्टिक मदद करने वालों पर कार्रवाई करना है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।। स्थानीय लोगों से सहयोग और संदि

 

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister Piyush Goyal) ने कहा कि ईएफटीए भारतीय निर्यात का 99 प्रतिशत कवर करता है (EFTA covers 99 percent of Indian Exports) ।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलिन बुडलिगर आर्टिएडा के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में स्विस फार्मा और बायोटेक कंपनियों के साथ बातचीत की गई। केंद्रीय मंत्री गोयल ने इस बैठक को लेकर

 

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में (In Delhi-NCR) बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए (To control the increasing Pollution) ठोस कदम उठाना जरूरी (It is necessary to take Concrete Steps) । दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले पर 1 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी ।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हवा की गुणवत्ता की समस्या गंभीर है और इसे तुरंत हल करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत गंभीर है और इसे एक स्वास्थ्य आपातकाल (हेल्थ इमरजेंसी) के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिकों की जान और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “क्या किसी भी ज्यूडिशियल फोरम के पास कौन सी जादू की छड़ी है, जिसे घुमा कर यह समस्या खत्म हो सके? मुझे पता है कि यह दिल्ली-एनसीआर के लिए खतरनाक समय है। हमें बताएं कि हम

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 को दुनिया के सामने रखा। इस रॉकेट की ऊंचाई 26 मीटर यानी करीब 85 फीट है। रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। इस रॉकेट को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने साथ 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम है।
पीएम मोदी ने रॉकेट के अलावा कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी इनॉगरेशन किया। इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम किया जाएगा। कैंपस तेलंगाना के हैदराबाद में बना है। कंपनी का हेड ऑफिस भी यहीं है। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने 2018 में की थी। यह दोनों आईआईटी पासआउट हैं और इसरो के पूर्व साइंटिस्ट रह चुके हैं।


हमारी युवाशक्ति नई ऊंचाइयों को छू रही
पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज देश का अंतरिक्ष क्षेत्र एक अभूतपूर्व अवसर का साक्षी बन रहा है। आज भारत के स्पेस इको सिस्टम में निजी सेक्टर बड़ी उड़ान भर रहा है। स्काइरूट इन्फिनि

प्रदेश में उद्योग धंधों से रोजगार पाने वालों का भी हो सम्मेलन
बायो-टेक्नालॉजी सेक्टर में है बड़ा स्कोप, इस दिशा में आगे बढ़ें
8.57 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर धरातल पर काम है जारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट–2025 के संदर्भ में लिए निर्णयों एवं विभागवार मिले निवेश प्रस्तावों की समीक्षा

 

Mobile cover impact: आज के डेट में मोबाइल इंसानों के लिए सबसे उपयोगी वस्तुओं में से एक है. बहुत से लोग महंगी-महंगी मोबाइल खरीदते हैं. वहीं भीड़-भाड़ में मोबाइल सबसे अलग और सुंदर दिखे उसके लिए लोग अट्रैक्टिव कवर का इस्तेमाल करते हैं. ये मोबाइल कवर दिखने में स्टाइलिश जरूर होते हैं, लेकिन कई बार ये फोन की गर्मी और बैटरी लाइफ पर बुरा असर डाल देते हैं. जिससे मोबाइल ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है.

मोबाइल कब हीट होता है
बता दें कि मोबाइल में कुछ ऐसे टेक्निकल पार्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जिन्हे सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है. जिसमें मोबाइल के अंदर बैटरी, चिपसेट, एंटीना, डिस्प्ले और बहुत से हार्डवेयर पार्ट्स होते हैं. जब मोबाइल कोई हैवी टास्क करता है, तो उसके पार्ट्स जैसे-प्रोसेसर, रैम (RAM), ग्राफिक्स प्रोसेसर, और बैटरी, पूरी क्षमता से काम करते हैं. इसी वजह से मोबाइल से हीट प्रडूस होने लगते हैं.

स्टाइलिश कवर लगाने का इम्पैक्ट
स्मार्टफोन में जो स्टाइलिश कवर इस्तेमाल किए जाते हैं, वो फोन के कूलिंग सिस्टम को रोक सकते हैं. इसके अलावा फोन के होल को भी बंद कर सकते हैं. ज्यादातर लोग अपने मोबाइल को ड्यूरेबिलिटी देने के लिए मोटे और रग्ड कवर का यूज करते हैं. जिसकी वजह से हीट ट्रैप हो जाती है. वहीं हीट ट्रैप होने से बैटरी पर कई निगेटिव इफेक्ट्स पड़ते हैं, जिसमें बैटरी ब्लास्ट हो सकता है.

इन कारणों की वजहों से भी फोन होता है हीट
इसके अलावा अगर मोबाइल ज्यादा हीट करता है, तो इसके कई कारण भी हो सकते है. जैसें-मोबाइल प्रोसेसर पर ज्यादा लोड पड़ना, फास्ट चार्जिंग या लंबे समय तक चार्जिंग पर लगाए रखना, लगातार डेटा ट्रांसफर या प्रोसेस होने की स्थिति में भी मोबाइल गर्म हो जाता है. हाई ब्राइटनेस की वजह से भी मोबाइल का स्क्रीन तेज गर्म हो जाती है.

हल्के कवर का करें इस्तेमाल

Page 7 of 672

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक