ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब 'छोटू' सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' प्रभावी हो गए हैं।
कल की बड़ी कॉमर्शियल सिलेंडर से जुड़ी रही। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया है।
वहीं, भारत के ग्रॉस GST कलेक्शन ने अप्रैल महीने में ₹2.42 लाख करोड़ का नया रिकॉर्ड बनाया। सरकारी डेटा के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने के मुकाबले इसमें 8.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के रक्षा क्षेत्र में बढ़ते स्वदेशी उत्पादन को देश की आर्थिक वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम बताया है। आईएमएफ के एक हालिया विश्लेषण के अनुसार, जब सैन्य खर्च स्थानीय उद्योगों को समर्थन देता है, तो यह न केवल उत्पादन में बढ़ोतरी करता है बल्कि समग्र अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करता है। आईएमएफ के वैश्विक रक्षा रुझानों पर आधारित इस विश्लेषण में कहा गया है कि रक्षा क्षेत्र में होने वाली वृद्धि अल्पावधि में आर्थिक गतिविधियों को तेज कर सकती है। इससे उपभोग और निवेश दोनों में वृद्धि देखी जा सकती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक शुभ संकेत है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनावों के बढ़ते माहौल के बीच रक्षा खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल के वर्षों में करीब आधे देशों ने अपने रक्षा बजट में वृ
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका अपने कई क्षेत्रों में व्यपार को बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहा है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान कई उच्चस्तरीय बैठकें की। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। यह बातचीत पेंटागन और भारत के वाणिज्य विभाग के बीच हुई। इसके साथ ही व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोगों त
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के महानिदेशालय शिपिंग ने देश के सभी बंदरगाहों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में फंसे निर्यातकों को दी जाने वाली रियायतों का पूरा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कई मामलों में पोर्ट अथॉरिटीज की ओर से दी गई रियायतें जैसे डिटेंशन चार्ज, ग्राउंड रेंट और रीफर प्लग-इन शुल्क निर्यातकों तक समान रूप से नहीं पहुंच रही हैं। ऐसे में अब इन रियायतों को सीधे और पारदर्शी तरीके से संबंधित हितधारकों, जैसे फ्रेट फॉरवर्डर्स और NVOCCs के माध्यम से निर्यातकों तक पहुंचाना अनिवार्य किया गया है।
पोर्ट अथॉरिटीज को क्या जिम्मेदारी दी गई?
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के अनुमान को मामूली रूप से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। 'साउथ एशिया इकोनॉमिक अपडेट' रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी दरों में हालिया कटौती से वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों में उपभोक्ता मांग को मजबूती मिलेगी। हालांकि, पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक संकट और ऊर्जा बाजारों में व्यवधान विकास की राह में चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।
विकास दर के अनुमान और तुलना
विश्व बैंक ने जनवरी की अपनी 'ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स' रि
नई दिल्ली। स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का वीडा इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह स्कूटर 23 मार्च 2026 तक 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुका है। कुल 2,02,422 यूनिट्स की बिक्री यह दर्शाती है कि ग्राहकों के बीच इसकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। प्रारंभ में इस स्कूटर की बिक्री धीमी रही, लेकिन समय के साथ इसमें तेजी आई है। पहली 1 लाख यूनिट्स तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा, जबकि अगली 1 लाख यूनिट्स कम अवधि में ही बिक गईं। फिलहाल हर महीने औसतन 12,500 यूनिट्स की बिक्री हो रही है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाती है।
कंपनी की बाजार में स्थिति भी समय के साथ मजबूत हुई है। खासतौर पर 2025 में एक साल के भीतर 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री ने इसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल कर दिया। इससे इसकी बाजार हिस्सेदारी में भी इजाफा हुआ है। इस सफलता के पीछे कंपनी की नई रणनीतियों और किफायती मॉडल्स का बड़ा योगदान रहा है।
बैटरी को लेकर लचीले विकल्प देने से ग्राहकों की शुरुआती लागत कम हुई, जिससे ज्यादा लोगों ने इस स्कूटर को अपनाया। यह पहल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने में भी सहायक साबित हुई है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद वीडा स्कूटर ने अपनी स्थिति लगातार बेहतर की है। इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है और यह कई स्थापित ब्रांड्स को चुनौती दे रहा है। 2026 की शुरुआत भी कंपनी के लिए सकारात्मक रही है, जहां शुरुआती महीनों में ही बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिला है।
नई दिल्ली। भारत में रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 16 5जी के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फलीपकार्ट व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000एमएएच की पावरफुल बैटरी है, जो 60वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी इस बैटरी पर छह साल की वारंटी भी दे रही है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें डायमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा आईआईएस सपोर्ट के साथ मिलेगा, जबकि फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें ‘सेल्फी मिरर’ के साथ नया कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन में 6.57 इंच का एफएचडी प्लस अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर्स और एडवांस कूलिंग सिस्टम भी इसमें शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्राएड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर चलेगा और कंपनी तीन साल के ओएस अपडेट व चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से कम रहने की संभावना है। डिजाइन के मामले में यह फोन आईफोन जैसे प्रीमियम लुक के साथ आता है और आईपी 66, आईपी 68 व आईपी69 रेटिंग के साथ धूल-पानी से सुरक्षित रहेगा।
नई दिल्ली। अमेरिका -इजराइल-ईरान के मध्य जारी लडाई का असर अब भारत में भी होने लगा है। देश में कहीं गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है तो कहीं पेट्रोल-डीजल की किल्लत सामने आ रही है। ऐसे माहौल में कालाबाजारी भी चांदी काटने में लगे है। ऐसे हालात में इलेक्ट्रिक वाहन किफायती विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। खासतौर पर एमजी कामेट ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 7.49 लाख रुपए है। इसकी रनिंग कॉस्ट इसे और आकर्षक बनाती है। एमजी कामेट ईवी को फुल चार्ज करने में लगभग 18 यूनिट बिजली लगती है।
नई दिल्ली। किसी एक वित्तीय वर्ष में घरेलू बाजार में रॉयल एनफील्ड ने पहली बार 10 लाख से ज्यादा बाइक्स बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच 10,06,937 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। कंपनी की यह बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। इस बिक्री में मार्च के आंकड़े अभी शामिल नहीं हैं, जिससे कुल बिक्री और बढ़ने की संभावना है। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे कंपनी की मजबूत प्रोडक्ट लाइनअप और ग्राहकों का बढ़ता भरोसा अहम भूमिका निभा रहा है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 जैसी लोकप्रिय बाइक्स ने बिक्री में बड़ा योगदान दिया है।
खासतौर पर 350सीसी सेगमेंट में कंपनी की पकड़ बेहद मजबूत बनी हुई है, जहां उसका बाजार हिस्सा 90 प्रतिशत से अधिक बताया जा रहा है। कोविड के बाद प्रीमियम और पावरफुल बाइक्स की बढ़ती मांग ने भी कंपनी की सफलता को गति दी है। ग्राहकों का रुझान अब स्टाइलिश और दमदार मोटरसाइकिलों की ओर बढ़ा है, जिसका सीधा फायदा रॉयल एनफील्ड को मिला है। अनुमान है कि एफवाय 2026 के अंत तक कंपनी की कुल बिक्री 11 लाख यूनिट्स के करीब पहुंच सकती है, जो इसे बाजार में और मजबूत स्थिति में स्थापित करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने नए मॉडल्स लॉन्च करने और कीमतों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने की रणनीति अपनाई, जिससे इसकी लोकप्रियता
हर बार की तरह इस महीने भी 1 मार्च से कई नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महीने की पहली तारीख अक्सर नीतिगत और प्रशासनिक परिवर्तनों के लिए अहम मानी जाती है, जिनका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या और जेब पर पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) ने 26 फरवरी को एक नया परिपत्र जारी कर म्यूचुअल फंड योजनाओं के वर्गीकरण और संरचना में व्यापक बदलाव किए हैं। सेबी की ओर से किए गए इन बदलावों में नई कैटेगरी भी जोड़ी गईं, जिसमें कॉन्ट्रा फंड, सेक्टोरल डेट फंड और लक्ष्य आधारित लाइफ साइकिल फंड के साथ ही योजना के नामकरण, पोर्टफोलियो ओवरलैप और परिसंपत्ति आवंटन के लिए भी दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं।
भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) ने 26 फरवरी को एक नया परिपत्र जारी कर म्यूचुअल फंड योजनाओं के वर्गीकरण और संरचना में व्यापक बदलाव किए हैं। सेबी की ओर से किए गए इन बदलावों में नई कैटेगरी भी जोड़ी गईं, जिसमें कॉन्ट्रा फंड, सेक्टोरल डेट फंड और लक्ष्य आधारित लाइफ साइकिल फंड के साथ ही योजना के नामकरण, पोर्टफोलियो ओवरलैप और परिसंपत्ति आवंटन के लिए भी दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं।
भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड (सेबी) ने 26 फरवरी को एक नया परिपत्र जारी कर म्यूचुअल फंड योजनाओं के वर्गीकरण और संरचना में व्यापक बदलाव किए हैं। सेबी की ओर से किए गए इन बदलावों में नई कैटेगरी भी जोड़ी गईं, जिसमें कॉन्ट्रा फंड, सेक्टोरल डेट फंड और लक्ष्य आधारित लाइफ साइकिल फंड के साथ ही योजना के नामकरण, पोर्टफोलियो ओवरलैप और परिसंपत्ति आवंटन के लिए भी दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं।