ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
चेन्नई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर मौसम प्रणालियां लगातार सक्रिय हो रही हैं।
नए बुलेटिन के अनुसार, 2 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बना एक गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और शाम तक दक्षिणी ओडिशा तट पर गोपालपुर के पास पहुंच गया है।
सौराष्ट्र तट और आसपास के इलाकों में बना एक और गहरा दबाव क्षेत्र 1 अक्टूबर को और मजबूत हुआ, 2 अक्टूबर तक उत्तर-पूर्वी अरब सागर में स्थानांतरित हो गया और अब यह गुजरात के द्वारका से लगभग 240 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
यह दबाव क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और अगले 2
8 लाख का इनामी श्रवण भी मारा गया
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धमतरी और ओडिशा की सीमा पर रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। 2 पुरुष और एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। मौके से स्रुक्र, थ्री नॉट थ्री राइफल और 12 बोर बंदूक मिली है। कांकेर स्क्क कल्याण एलिसेला ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के तियारपानी के जंगलों में मुठभेड़ हुई है। सूचना के आधार पर कांकेर डीआरजी, बीएसएफ और गरियाबंद पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। इलाके में रुक-रुककर फायरिंग जारी है। मारे गए 3 नक्सलियों में सीतानदी एरिया कमेटी का कमांडर श्रवण ढेर और नगरी एरिया कमेटी का डिप्टी कमांडर राजेश भी ढेर हुआ है। श्रवण पर 8 लाख, राजेश पर 5 लाख और बसंती पर 1 लाख का इनाम था।
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर में धूम मचाने वाले एस-400 ने पाकिस्तान के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने दिया था। भारत का जबरदस्त सुरक्षा कवच कहा जाने वाला एयर डिफेंस सिस्टम अब और अधिक ताकतवर होने जा रहा है। यह सिस्टम आसमान में 40 किमी के दायरे को ऐसा अभेद किला बना देगा। आसपास आने वाले फाइटर जेट, ड्रोन और हेलिकॉप्टर को वहीं के वहीं कुछ ही क्षणों में ध्वस्त कर देगा।
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने रूस के साथ अतिरिक्त 40एन6 अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज इंटरसेप्टर मिसाइलों की खरीद को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। यह मिसाइलें पहले से तैनात एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा होंगी। इससे एस-400 की ताकत में और इजाफा होगा। 40एन6 आसमान में ही बैलिस्टिक मिसाइल और फाइटर जेट को तबाह करने में सक्षम है। 40एन6 इंटरसेप्टर मिसाइल्स के बेड़े में शामिल होने से दुश्मनों के लिए भारत के हवाई क्षेत्र को भेद पाना काफी मुश्किल होगा। हवाई सीमा मजबूत किले की तरह अभेद्य हो जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि 40एन6 मिसाइलों की नई खेप भारत की सामरिक हवाई रक्षा पहुंच को और अधिक बढ़ा देगी। यह न केवल निगरानी और निवारक क्षमता को मजबूत करेगी, बल्कि संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण ठिकानों, एयरबेस और कमांड सेंटरों को अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इन मिसाइलों की तैनाती से भारत अपने विरोधियों के लिए हवाई ‘नो-गो जोन’ तैयार करने में और अधिक सक्षम होगा। कुल मिलाकर, अतिरिक्त 40एन6 मिसाइलों की संभावित खरीद भारत की रक्षा नीति में एक और बड़ा कदम है, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
बता दें कि भारत ने वर्ष 2018 में 5.43 अरब डॉलर की लागत से पांच रेजिमेंट एस-400 सिस्टम ख
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस बार विजयादशमी कार्यक्रम के लिए एक खास आमंत्रण दिया है। संघ ने भारत के मौजूदा चीफ जस्टिस (सीजेआई) भूषण रामकृष्ण गवई की मां कमलताई गवई को मुख्य अतिथि बनाया है। महाराष्ट्र के अमरावती में होने वाले इस आयोजन को संघ की रणनीतिक सोच से जोड़कर देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संघ का यह आमंत्रण ऐसे समय आया है, जब हाल ही में सीजेआ
मुंबई। महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई। इनमें नासिक जिले में 4, धाराशिव और अहिल्यानगर में दो-दो और जालना और यवतमाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य के विभिन्न हिस्सों से 11,800 से ज्यादा लोगों को बचाया गया। मराठवाड़ा क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में बाढ़ आ गई है। मुंबई में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही है। नासिक में गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं को हेलमेट पहनाकर जीवन रक्षा का दिया संदेश
सीट बेल्ट लगाए और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं
यातायात नियमों का पालन कर बनें जिम्मेदार नागरिक
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने आधुनिक संसाधन के साथ प्रदेश में चल रहा है अभियान
सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने शुरू की गई मानवीय संवेदनाओं की राहवीर योजना
युवाओं को वितरित किये 2100 नि:शुल्क हेलमेट
मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम को किया संबोधित
दो पहिया वाहन जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एयर टर्मिनल ग्वालियर में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए ऑर्गेनिक पेंट, पवित्र दीपक व शहद सहित अन्य उत्पाद की डलिया भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार की शाम ट्रांजिट विजट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे थे।
बहनों के लिए धन की कमी नहीं, जल्द ही देंगे 1500 रुपए प्रतिमाह
धीरे-धीरे राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर देंगे
185 करोड़ रुपए से अधिक के 65 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा पखवाड़ा के तहत नरवर के महिला सम्मेलन में हुए शामिल
आदिशक्ति की आरती से हुआ शुभारंभ
नई दिल्ली: देशभर से एक ओर जहां मॉनसून की विदाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने के कारण भीषण तबाही हुई है। महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानतें हैं कल आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम...
भारत मौसम विभाग के अनुसार, म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 25 सितंबर के आसपास एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से, ओडिशा में 23-26 के दौरान, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर 24-26 सितंबर के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।
सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर 12 जून को एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की अदालत की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराये जाने का अनुरोध किया गया है. कैप्टन अमित सिंह (एफआरएईएस) के नेतृत्व वाले विमानन सुरक्षा एनजीओ ‘कॉन्स्टिट्यूशन बाय सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन’’ की ओर से यह याचिका दायर की गई है.
याचिका में ये आरोप लगाया गया है कि आधिकारिक जांच नागरिकों के जीवन, समानता और असल जानकारी तक पहुंच के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 12 जुलाई को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें दोनों इंजनों के ईंधन नियंत्रण स्विच एक सेकंड के अंतराल में ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए थे, जिसके कारण विमान की ऊंचाई में तत्काल कमी आ गई.
रिपोर्ट में छिपाई गई महत्वपूर्ण जानकारी
इसमें आरोप लगाया गया है कि रिपोर्ट में महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाया गया है, जिसमें पूर्ण ‘डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर’ (डीएफडीआर) आउटपुट, ‘कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) ट्रांसक्रिप्ट’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक एयरक्राफ्ट फॉल्ट रिकॉर्डिंग’ (ईएएफआर) डेटा शामिल हैं.
जनहित याचिका में प्रणालीगत विसंगतियों को कम करके आंकने और दुर्घटना के लिए समय
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की बीते शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई. उनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. असम के मशहूर सिंगर सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में 20 सितंबर को परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया. इस खबर से सिंगर के फैंस सदमे में हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
इस बीच असम सरकार ने में सिंगर जुबिन गर्ग के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. मुख्य सचिव रवि कोटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा ‘अस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा आवेदनों पर 100,000 डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत के पास “कमजोर पीएम” है.
राहुल गांधी ने अपनी 2017 की पोस्ट को दोबारा साझा किया जिसमें उन्होंने एच-1बी वीजा और जम्मू-कश्मीर की रिपोर्टों का हवाला देते हुए यही बात कही थी. उन्होंने कहा, ”मैं दोहराता हूं, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है.” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला.
नई दिल्ली। नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच, भारतीय दूतावास ने फंसी हुई भारतीय वॉलीबॉल टीम को सुरक्षित निकाल लिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब टीवी प्रेजेंटर उपासना गिल का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी।
बात दें कि उपासना गिल नेपाल में एक वॉलीबॉल लीग के लिए गई थीं और पोखरा में अचानक फैली हिंसा में फंस गईं। उन्होंने वीडियो जारी कर भारतीय दूतावास से मदद मांगी। उन्होंने बताया कि जिस होटल में वे ठहरी थीं, उस होटल को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। वह स्पा में थीं और बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा सकी। इस हमले में उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, भारतीय दूतावास ने तुरंत हरकत में आकर वॉलीबॉल टीम को पोखरा से काठमांडू में एक सुर