ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बहुत जल्द भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा। उन्होंने इसकी समय सीमा बताते हुए कहा कि देश में अगले तीन से पांच सालों के अंदर नक्सल समस्या का समाधान हो जाएगा। सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं घोषित करने पर भी तंज किया।
रायपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में नक्सलवाद अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है। पहले देश के 90 जिले नक्सल प्रभावित थे लेकिन अब 10 से 11 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं।
राजनाथ सिंह से पूछा गया कि कब तक देश से नक्सल समस्या समाप्त होगी। इस पर उन्होंने कहा कि अगले तीन से पांच साल के भीतर भारत नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले नक्सली घटनाओं में सुरक्षा बलों की ज्यादा शहादत होती थी। अब मामला उलट गया है और अब नक्सली ज्यादा मारे जा रहे हैं।
उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण की नीति बहुत अच्छी है। इसे और प्रभावी बनाने का फैसला हमने किया है।
सिंह ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी तब नक्सलवाद समाप्त होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से भाजपा की सरकार है और यहां की जनता का भरोसा भाजपा और मुख्यमंत्री रमन सिंह पर बरकरार है। देश में सभी विपक्षी दलों के प्रति लोगों का विश्वास घटा है। आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विश्वास की कमी के दौर से गुजर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत और भी कमजोर हो गई है। कांग्रेस को राज्य में मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं मिला है। राज्य में कांग्रेस की स्थिति बिना दूल्हे की बारात की तरह हो गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसका कोई मतलब नहीं है। जो राजनीतिक पार्टी अपना विश्वास खो चुकी है और जिसकी बातों पर भरोसा न हो, ऐसे में उसके घोषणा पत्र का क्या औचित्य है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन गरीबी नहीं हटी बल्कि गरीबों को परेशानी हुई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन इससे गरीबों का भला नहीं हुआ। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों का सामान्यीकरण किया तब लोगों को फायदा मिला।
राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेती है और यह झूठ दस दिन भी नहीं चल पाता। कर्ज माफी की बात की जा रही है लेकिन कर्नाटक में किसानों के घरों में वारंट पहुंच रहा है। उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में यही कह सकते हैं कि यह दिवालिया हो चुके बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह है।
एक सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में महंगाई दर कम हुई है। पहले जीडीपी से मंहगाई दोगुनी होती थी। अब जीडीपी आगे निकल गई है। दोगुनी होने लगी है।
सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से परिवर्तन हुआ है। यहां लोगों को विकास दिख रहा है। यह विकास यहां के रहने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी दिख रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वह राज्य की जनता से कहना कहना चाहते हैं कि जांचे परखे और खरे उतरे मुख्यमंत्री रमन सिंह ही राज्य का भला कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। सभी राजनीतिक दल ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। छत्तीसगढ़ में प्रचार अभियान के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण हो गया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एक ही क्षेत्र में आमने-सामने होंगे और अपनी अपनी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने बताया राहुल गांधी की सभा तखतपुर के खपरी रेस्ट हाउस के सामने दोपहर करीब डेढ़ बजे होगी। राहुल गांधी तखतपुर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मी सिंह के लिए प्रचार करने पहुंच रहे हैं।
वहीं योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब ढाई बजे पहुंचेंगे। वे भाजपा उम्मीदवार हर्षिता पांडेय के लिए वोट मांगेंगे। दो दिग्गज नेताओं के एक ही सीट पर चुनाव प्रचार के कार्यक्रम की वजह से आज की चुनावी सभाओं पर सबकी नजरें होंगी।
बता दें कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में पार्टी के लिए छुआंधार प्रचार कर रहे हैं और भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस की नीयत पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में एक ही विधानसभा क्षेत्र में महज एक घंटे के अंतर में होने वाले दोनों नेताओं की चुनावी सभा पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
छत्तीसगढ़ विधासभा चुनाव 2018 के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और उनका परिवार भ्रष्टाचार में शामिल है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में चुप्पी साध रखी है।
राहुल ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े चार साल पहले भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई थी लेकिन अब वह भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं। उन्होंने राफेल का सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की जगह अनिल अंबानी को देकर तीस हजार करोड़ रूपया अंबानी की जेब मे डाल दिया। वहीं विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी जब भागे तब उनको रोका नहीं।"
राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झीरम घाटी में शहीद हुए नंदकुमार पटेल समेत कांग्रेसी नेताओं के अपमान करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि "छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव में बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस की जीत हो रही है। चुनाव के बाद हमारी सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज 10 दिनों में माफ कर देंगे, किसानों को बोनस देंगे और सभी जिलों मे फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।" गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही आउटसोर्सिंग खत्म करते हुए युवाओं को नि:शुल्क इंजीनियरिंग, मेडिकल और वकालत की उच्च शिक्षा देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी गरीब लोगों को सरकारी अस्पताल से मुफ्त में दवाएं मिलेंगी।
राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल यहां लागू करेंगे, जिससे बाजार मूल्य से चार गुना दाम किसानों को उनकी भूमि का मिलेगा।
बगैर किसान से पूछे उनकी जमीन नहीं छीनी जाएगी और पांच साल में उद्योग नहीं लगने पर किसान को जमीन वापस मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक ट्रक को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना में पांच सुरक्षा कर्मियों समेत छह लोग घायल हुए हैं।
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर भोपालपटनम की तरफ बीजापुर घाटी में आज नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल के 414 बटालियन के चार जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस महीने की 12 तारीख को पहले चरण का मतदान होने के बाद सुरक्षा बलों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। आज जब बल के जवान एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे तब नक्सलियों ने बीजापुर घाटी में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में चार बीएसएफ जवान, एक डीआरजी का जवान और एक नागरिक ट्रक चालक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजमहंत सावलाराम डाहरे जी ने अपनी चुनावी यात्रा के आठवे दिन की शुरुवात ग्राम बिरेभाट के गुरु घासीदास जी के मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रारंभ किये साथ ही सतनामी समाज का भी पूरा सहयोग डाहरे को मिला। क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद सावलाराम जी को अपार मिल रहा है यात्रा ग्राम अहेरी होते हुए बगडुमर पहुँचा जहाँ पूरे ग्राम वासी जयकारा के साथ में डाहरे जी का भव्य स्वागत कर उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया। फिर जनसंपर्क यात्रा अपने भव्य जन सैलाब लिए गिरहोला पहुंचा जहाँ माताओं के द्वारा शानदार डाहरे के लिये एक स्वर में विजय आवाज़ बुलंद कर डाहरे जी का भव्य स्वागत किया एवम विशेष रूप से सतनामी समाज के माताओं ने डाहरे जी को विजय तिलक लगाया। सभी गाँव मे मंचीय सभा को डाहरे जी सम्बोधित करते हुए जनता का आशीर्वाद लिया।
रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचते ही पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के गद्दे-तकिए से पैसा निकालकर अंबानी की जेब भरने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 30 हजार करोड़ रुपए की चोरी की गई है। राहुल गांधी रायपुर एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे। पीएम मोदी ने सोमवार को बिलासपुर की सभा में कहा था कि नोटबंदी तकियों और गद्दों में भरे नोट को बाहर निकालने के लिए किया था।
राहुल गांधी ने कहा कि बस्तर में वोटिंग कम हुई है, लेकिन कांग्रेस की लहर चल रही है। हम पहले चरण में भी आगे बढ़ेंगे और पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इससे पहले रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर ही कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पहले चरण के मतदान की रिपोर्ट नेताओं ने राहुल गांधी को दी।
छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी प्रदेश में दूसरे चरण में 72 सीटों पर होने वाले मतदान से पहले चुनावी सभाएं करेंगे। इस दौरान उनकी कांग्रेस प्रत्याशियाें के पक्ष में कई जगहों पर सभाएं होंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नितिन गडकरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है।
राहुल गांधी 13 नवंबर मंगलवार को रायपुर से हेलिकाप्टर से दोपहर 12 महासमुंद, दोपहर 1.30 बजे बलौदाबाजार, दोपहर 3 बजे जांजगीर-चांपा और शाम 4.30 बजे खरसिया, रायगढ़ की सभा में शामिल होंगे। अगले दिन 14 नवंबर को वे 11.30 बजे हेलिकाप्टर से 12 बजे रंजना, कटघोरा पहुंचेंगे। फिर वहां से दोपहर 2 बजे तखतपुर, 3.30 बजे कवर्धा, शाम 5 बजे भिलाई में सभा करेंगे।
इसके बाद वे रायपुर आकर नियमित विमान सेवा से रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दौरा रद्द हो गया है। शाह की जहां चुनावी सभा थी, वहीं गडकरी को दुर्ग के चरौंदा में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होना था।
शाह अौर गडकरी का दौरा हुअा रद्द
वहीं दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। शाह की जहां चुनावी सभा थी, वहीं गडकरी को दुर्ग के चरौंदा में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होना था।
दो चरणों में होंगे मतदान
छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान सोमवार 12 नवंबर को हो गया है। इसमें बस्तर और राजनांदगांव संभाग की 18 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं शेष 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होनी है।
- दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों ने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। यहां नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी थी कि उंगलियों पर स्याही का निशान देखा, तो उनकी अंगुली काट देंगे। स्थानीय लोगों ने कहा, "गांव में 263 पंजीकृत मतदाता हैं और धमकी के बाद भी कई लोग मतदान कर रहे हैं।"
-बस्तर में 2 बजे तक 54 प्रतिशत, जगदलपुर मैं 48 प्रतिशत, बीजापुर में 22 प्रतिशत, चित्रकोट में 54 प्रतिशत, डोंगरढ़ में 30 प्रतिशत, डोंगरगांव में 44 प्रतिशत, खैरागढ़ में 45 प्रतिशत, खुज्जी में 43 प्रतिशत और नारायणपुर में 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- एएनआई के मुताबिक पहले चरण की वोटिंग में दोपहर एक बजे तक 25.15 फीसदी मतदान हुआ।
- बीजापुर के पामेड़ इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा दस्ता कोबरा के दो कमांडो घायल हुए। बीजापुर एसपी ने कहा है कि घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना कर दिया गया है।
-जनपद पंचायत राजनांदगांव में पदस्थ नरेंद्र त्रिपाठी को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाएगा गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निर्वाचन कार्य में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। मृत कर्मचारी की ड्यूटी सामान वापसी विभाग में लगाई गई थी। उनपर मतदान दलों की वापसी के बाद वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बिलासपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "विपक्ष अभी भी नहीं जानता कि भाजपा से कैसे लड़ना है। हमारा ध्यान विकास पर केंद्रित है, हम जातीय भेदभाव पर ध्यान नहीं देते। आप छत्तीसगढ़ में जहां भी जाएंगे, विकास को देख सकते हैं।"
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली कर रहे हैं। आज प्रदेश में पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच, मोदी दूसरे चरण के तहत आने वाले बिलासपुर की सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के हक में वोट मांग रहे हैं। मोदी ने कहा, "भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद मिल रहा हैै। छत्तीसगढ़ पूरे देश को ऊर्जा देता है।
पहले चरण के मतदान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "दिवाली से पहले राजनीतिक पंडितों को कुछ शक था कि पता नहीं छुट्टियों की वजह से चुनाव में गर्मी आ पाएगी या नहीं लेकिन मुझे आज बताया गया कि अच्छी संख्या में मतदान जारी है। बम, बंदूक और बुलेट को लोग बैलेट से जवाब दें।" पीएम ने बिलासपुर में सतनामी परंपरा की बात करते हुए कहा कि यह धरती सतनामी परंपरा की भूमि है, गुरु घासीदास की भूमि है। कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश का हिस्सा रहते हुए 40-50 साल कांग्रेस के पास रहा लेकिन बीमारू बना रहा। भाजपा ने उसकी हालत बदली। कांग्रेस के घोषणापत्र के बहाने मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए 36 प्वाइंट गिनाए लेकिन घोषणापत्र में 'नामदार' को 150 बार सर कहा गया। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ से ज्यादा 'नामदार' का महत्व है। विकास कार्यों को गिनाते हुए पीएम ने ये भी कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि मोदी इतने पैसे लाता कहां से है। ये जनता के ही पैसे हैं। जो अब विकास कार्य में लग रहे हैं। पीएम ने नोटबंदी का भी जमकर बचाव किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए ही फर्जी कंपनियों पर शिकंजा कसा गया। मोदी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मां और बेटा जमानत पर हैं और नोटबंदी पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन वे यह भूल गए कि नोटबंदी की वजह से ही उन्हें जमानत मांगनी पड़ी । छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को सुरक्षित पहुंचाना और शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराना सुरक्षा बल के लिए बड़ी चुनौती है। राज्य में चुनाव के लिए सुरक्षा बल के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए सोमवार 12 तारीख को मतदान होगा। राज्य में माओवादियों ने चुनाव का विरोध किया है और पिछले 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर उन्होंने बताने की कोशिश की है कि क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना मुश्किल है। ऐसे में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मानते हैं कि मतदान दलों को सुरक्षित मतदान केंद्रों तक पहुंचाना, शांतिपूर्वक मतदान कराना और दलों को ईवीएम के साथ सुरक्षित वापस लाना चुनौती भरा काम है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए सुरक्षा बलों के लगभग एक लाख जवानों को तैनात किया गया है।
अवस्थी ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। राज्य के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों के लिए 650 मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया है। इन क्षेत्रों में मतदान दलों को सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। इस कार्य के लिए भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और निजी हेलीकाप्टरों की सेवाएं ली गई है। जहां मतदान दल सड़क मार्ग से जा सकता है वहां के लिए दल को सुरक्षा के साथ आगे रवाना किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों की 650 कंपनियां आई है। यहां पहले से बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। सभी को चुनाव कार्य में लगा दिया गया है।
अवस्थी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बतरने को कहा गया है। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है। सुरक्षा बल से कहा गया है कि वह किसी भी प्रकार के सामान को लाने या अन्य कार्यों के लिए सड़क का उपयोग तब तक नहीं करें जब तक क्षेत्र में रोड ओपनिंग पार्टी न लगी हो या क्षेत्र को बारूदी सुरंगों से रहित न किया गया हो। उन्होंने बताया के क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगे होने की खबरें लगातार आ रही है। माओवादी चुनाव में बारूदी सुरंग लगाकर ही गड़बड़ी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। आज भी नक्सलियों ने कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। इस घटना में बीएसएफ का एक उपनिरीक्षक घायल हुआ है। सुरक्षा बल को आईइडी से बचने के उपाय बताए गए हैं।
अवस्थी ने बताया कि जहां पर मतदान केंद्र हैं और मतदान दल साथ जा रहा है वहां अतिरिक्त सुरक्षा और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जैसे कि आसपास के क्षेत्र को डीमाईन करें, खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें और ध्यान से चलें। नक्सली इन क्षेत्रों में स्पाईक और बारूदी सुरंग लगाते हैं। यदि पैदल जंगल की ओर चलें तब स्पाईक :लोहे का नुकीला तार: लगाते हैं और सड़क की ओर चलें तब आईइडी का शिकार होने का खतरा रहता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों में तीन सौ से ज्यादा बारूदी सुरंगों को निकाला और नष्ट किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हैं कि आज मतदान वाले जिलों में बड़ा मूवमेंट हो रहा है। इस दौरान सबसे बड़ा खतरा बारूदी सुरंगों से है और नक्सलियों को इस बात की जानकारी है कि यहां मतदान केंद्र है और यहां से मतदान दल और सुरक्षा बल का दल निकलेगा। इन क्षेत्रों में मतदान दल को सुरक्षित पहुंचाना, मतदान कराना और वापस लाना चुनौती भरा काम है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की सुरक्षित रैली कराना भी चुनौती पूर्ण काम था जो शनिवार को संपन्न हो गया।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 12 तारीख को मतदान होगा। सोमवार को राजनांदगांव जिले के मोहला-मानपुर, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर, कोंडागांव जिले के केशकाल और कोंडागांव, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बीजापुर जिले के बीजापुर तथा सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।
वहीं जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है, उनमें राजनांदगांव जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव और खुज्जी तथा बस्तर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र बस्तर, जगदलपुर एवं चित्रकोट शामिल हैं। राज्य में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है और पिछले 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है।
इस महीने की आठ तारीख को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक यात्री बस को उड़ा दिया था। इस घटना में चार नागरिकों और केंदीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक जवान की मृत्यु हो गई थी। इससे पहले नक्सलियों ने 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इस घटना में दूरदर्शन के एक कैमरामैन और तीन पुलिस जवानों की मृत्यु हो गई थी। वहीं 27 अक्टूबर को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के बुलेट प्रूफ बंकर वाहन को उड़ा दिया था। इस घटना में सीआरपीएफ के चार जवानों की मृत्यु हो गई थी।
छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को विधानसभा के पहले चरण के लिए मतदान होने वाले हैं। कल होने वाला पहले चरण का मतदान नक्सल प्रभावित इलाकों में होंगे। इसके बाद 20 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होंगे। मतदान शुरू हुोने से महज कुछ घंटे पहले नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के कोयली बेडा में एक के बाद एक छह आईईडी धमाका हुआ है। जिसमें भारतीय सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक एएसआई घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार कोयली बेडा में नक्सलियों ने 6 आईईडी की सीरिज को प्लांट किया था। यह आईईडी गोम गांव से गट्टाकल के बीच लगाए गए थे।
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में एसटीएफ का एक दल गश्त पर था। यह दल जब क्षेत्र में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां काली वर्दी में एक नक्सली का शव, एक बंदूक और अन्य सामान मिला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से से बीएसएफ का एक उप निरीक्षक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ का दल गश्त के लिए निकला था। दल जब कटटाकाल और गोमे के मध्य में था तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में बीएसएफ के उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया है तथा घायल पुलिसकर्मी को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीगसढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 12 नबंवर को मतदान होगा। वहीं 72 अन्य सीटों के लिए 20 नवंबर को मत डाले जाएंगे। क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है तथा पिछले 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
कांकेर के पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने बताया, 'बीएसएफ की एक टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी तभी नक्सलियों ने कट्टाकल और गोम गांव में आईईडी धमाका कर दिया। यह स्थान जिले से 200 किलोमीटर दूर है। बीएसएफ का एक सब इंस्पेक्टर धमाके में जख्मी हो गया है। राहत एवं बचाव कार्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायल जवान को जंगल से निकाला गया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।'
नक्सलियों ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया है और वह पिछले 15 दिनों में आधा दर्जन हमलों को अंजाम दे चुके हैं। जिनमें 13 लोगों सहित दूरदर्शन के एक कैमरामैन की मौत हो गई है। कैमरामैन चुनाव की कवरेज करने के लिए राज्य पहुंचे थे। एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदरराज ने कहा, 'आईईडी धमाके में घायल हुए सब-इंस्पेक्टर को रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य है। सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।'
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में सोमवार को पहले चरण का मतदान है। नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और सियासी बयानबाजी से प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद सिंह ने पलटवार करते हुए गांधी के चुनाव प्रचार को राज्य के लिए मनोरंजन करार दिया।
रमन सिंह ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में लोगों के लिए "एक प्रकार के मनोरंजन हैं" और उनका चुनाव प्रचार करना उनकी अपनी ही पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
सिंह ने राज्य में सोमवार को होने जा रहे प्रथम चरण के मतदान से पहले कहा कि राहुल छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ नहीं जानते और उनकी रैलियां कांग्रेस को कोई खास वोट हासिल करने में मदद नहीं करेगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि सिंह भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और कोई भी काम अपने 10-15 उद्योगपति मित्रों से इजाजत लेने के बाद ही करते हैं। इसके एक दिन बाद सिंह ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में उन पर पलटवार किया है।
छत्तीसगढ़ के 18 साल के इतिहास में पिछले 15 साल से इस आदिवासी बहुल राज्य के मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा कि राज्य में राहुल की मौजूदगी भाजपा की चुनावी संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगी, बल्कि यह उनकी अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) के लिए नुकसानदेह साबित होगी।
अपने पार्टी अध्यक्ष पर किए गए तंज के बाद कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है। देश में चुनावी खुमार छाने के बीच विभिन्न दल अक्सर की व्यक्तिगत टीका - टिप्पणी किया करते हैं।
भाजपा नीत केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों में भगवा पार्टी की सरकारों पर पूंजीपतियों से सांठगांठ रखने का कांग्रेस आरोप लगा रही है। राहुल ने छत्तीसगढ़ सहित पांच चुनावी राज्यों के लिए आक्रामक चुनाव अभियान शुरू किया है। दरअसल, इन चुनावों को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि, भगवा पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस अतीत में जब सत्ता में थी, उस वक्त वह भ्रष्टाचार में संलिप्त रही थी और पूंजीपतियों से सांठगांठ रखती थी।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार अभियान थम जाएगा। यहां 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां अपना ताकत झोंक रही हैं। इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजनंदगांव स्थित एक गुरुद्वारे पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मत्था टेका और प्रार्थना की। राजनंदगांव राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र है।
चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार अभियान थम जाता है। इसी वजह से सत्तापक्ष और विपक्ष लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। आज जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैलियां करेंगे। वहीं विपक्षी पार्टी की तरफ से राहुल गांधी भी कई रैलियों को संबोधित करेंगे। सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए भाजपा ने प्रचार के आखिरी दिन अपनी स्टार प्रचारकों की फौज को उतार दिया है।
वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर एक बार फिर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस लड़ाकू विमान की कीमत सब जानते हैं लेकिन सरकार इसे राष्ट्रीय गोपनीयता का विषय कह रही है और इस बारे में उच्चतम न्यायालय को भी नहीं बता रही है। गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया।
राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री जानते हैं, अनिल अंबानी जानते हैं, फ्रांस्वा ओलांद जानते हैं और एमैनुएल मैक्रों भी जानते हैं। हर पत्रकार जनता है। रक्षा मंत्रालय के बाबू जानते हैं। पूरा दसॉल्ट जानता है। दसॉल्ट के सभी प्रतिस्पर्धी जानते हैं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन राफेल की कीमत राष्ट्रीय गोपनीयता है जिसका खुलासा उच्चतम न्यायालय में भी नहीं हो सकता।' गांधी ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक वायुसेना को मिल रहे 36 राफेल विमानों की कीमत पहले की प्रस्तावित कीमत से 40 फीसद अधिक है।
बता दें कि गांधी ने शुक्रवार को कांकेर जिले के पखांजुर में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में पैसों की कमी नहीं है। प्रदेश में सालों से भाजपा की सरकार है। यहां चिटफंड कंपनियां लोगों का पैसा लेकर भाग गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुछ उद्योगपति मित्रों का 3 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज माफ कर दिया। लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी देश का पैसा लेकर भाग गए। विजय माल्या देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर गया था। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से फेल योजना साबित हुई। सरकार ने लोगों को लाइन में लगा दिया। हर गरीब व्यक्ति, आदिवासी, महिलाएं बैंक के बाहर लाइन में लगी थीं। इससे क्या हासिल हुआ।