पहले चरण के मतदान की बड़ी बातें
- पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 90 में से 18 सीटों पर मतदान
- नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 31 लाख वोटर
- बस्तर जिले की 12 और राजनांदगांव की 6 सीटें शामिल
- सीएम रमन सिंह, करुणा शुक्ला, कवासी लखमा जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर
- 2013 चुनाव में इन 18 सीटों में से 12 पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा, 6 भाजपा के खाते में
पहले चरण का मतदान
-चुनाव आयोग ने कहा- अब तक हुई 70 फीसदी वोटिंग।
साढ़े 5 बजे तक कुल 58 फीसदी वोटिंग कोंडागांव - 61.47%
केशकल- 63.5%
कांकेर - 62%
बस्तर- 58%
दंतेवाड़ा- 49%
खैरागढ़- 70.14%
डोंगरगढ़-71%
डोंगरगांव - 71%
खुज्जी- 72%
-पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म।
- शाम 5 बजे बाकी 8 सीटों पर भी वोटिंग का समय खत्म। अब मतदान परिसर में मौजूद मतदाता ही वोट डाल सकेंगे।
- 4.30 बजे तक 56.58 फीसदी वोटिंग, कोंडागांव में 61.47, केशकाल 63.51 फीसदी, कांकेर में 62 फीसदी, बस्तर में 58 फीसदी, दंतेवाड़ा में 49 फीसदी, खैरागढ़ में 64 फीसदी, डोंगा गढ़ में 65.5 फीसदी वोटिंग।
-दूसरे चरण के मतदान के लिए दुर्ग के पाटन में रैली के लिए पहुंचे अमित शाह।
-नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में कोबरा के तीन और जवान घायल, पांच नक्सली मारे गए।
-दोपहर तीन बजे तक 47.18 फीसदी मतदान।
-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 10 सीटों पर मतदान 3 बजे खत्म हो गया है। बाकी 8 सीटों पर मतदान शाम पांच बजे तक चला। पहले चरण की 10 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जबकि आठ सीटों पर एक घंटे बाद आठ बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे खत्म हो गया।
-वहीं विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान होगा। राज्य की जिन 18 सीटों के लिये आज मतदान हुआ उसमें से 12 बस्तर क्षेत्र की और छह सीटें राजनांदगांव जिले की हैं। इन 18 विधानसभा सीट के लिए कुल 190 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला यहां के 31,80,014 मतदाता कर रहे हैं।
- दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों ने बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। यहां नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी थी कि उंगलियों पर स्याही का निशान देखा, तो उनकी अंगुली काट देंगे। स्थानीय लोगों ने कहा, "गांव में 263 पंजीकृत मतदाता हैं और धमकी के बाद भी कई लोग मतदान कर रहे हैं।"
-बस्तर में 2 बजे तक 54 प्रतिशत, जगदलपुर मैं 48 प्रतिशत, बीजापुर में 22 प्रतिशत, चित्रकोट में 54 प्रतिशत, डोंगरढ़ में 30 प्रतिशत, डोंगरगांव में 44 प्रतिशत, खैरागढ़ में 45 प्रतिशत, खुज्जी में 43 प्रतिशत और नारायणपुर में 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- एएनआई के मुताबिक पहले चरण की वोटिंग में दोपहर एक बजे तक 25.15 फीसदी मतदान हुआ।
- बीजापुर के पामेड़ इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा दस्ता कोबरा के दो कमांडो घायल हुए। बीजापुर एसपी ने कहा है कि घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल रवाना कर दिया गया है।
-जनपद पंचायत राजनांदगांव में पदस्थ नरेंद्र त्रिपाठी को अचानक हार्ट अटैक आया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाएगा गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निर्वाचन कार्य में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। मृत कर्मचारी की ड्यूटी सामान वापसी विभाग में लगाई गई थी। उनपर मतदान दलों की वापसी के बाद वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम पहुंचाने की जिम्मेदारी थी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन बिलासपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "विपक्ष अभी भी नहीं जानता कि भाजपा से कैसे लड़ना है। हमारा ध्यान विकास पर केंद्रित है, हम जातीय भेदभाव पर ध्यान नहीं देते। आप छत्तीसगढ़ में जहां भी जाएंगे, विकास को देख सकते हैं।"