छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (20571)

भिलाई,। न्यू खुर्सीपार निवासी जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला रविकांत यादव का 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उर्फ सूरज यादव पिछले 24 नवंबर से कही लापता हो गया है। घर वालों ने अपने रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद खुर्सीपार थाना में सूरज के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। सूरज के पिता रविकांत ने थाने में रिपोर्ट लिखाने के दौरान पुलिस को बताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसला कर कहीं ले जाया गया है, पुलिस धारा 363 मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

कई बार शिकायतों के बाद नही हो रहा सुधार
हाजिर रहने के बाद भी गैर हाजिर कर रहा है शो
भिलाई,। नगरीय निकाय प्रशासन के आदेश पर नगर निगम में कार्यरत कर्मियों के हाजिरी के लिए निष्ठा एप की मशीन में अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य हो रहा था, इसी एप के माध्यम से कर्मियों की हाजिरी लग रही थी और उसी आधार पर इनके वेतन का भुगतान किया जाता है, लेकिन निगम का निष्ठा एप पिछले कई महिने से गड़बडा रहा है, इसका डाटा बेस गलत सलत बता रहा है, अंगूठा लगाने के बाद भी गैर हाजिर शो करने के कारण निगम कर्मियें की हजारों रूपये वेतन कट जा रहा है, इस निष्ठा एप के डाटा बेस को सुधारने छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ द्वारा कई बार अपने बडे अधिकारियों को शिकायत की लेकिन इसमें कोई सुधार नही हो रहा है, इससे भारी नाराज निगम कर्मी आज सड़क पर उतर गये और निष्ठा एप का अनुबंध समाप्त करने प्रदर्शन किया।
हर माह 80 कर्मचारियों की अटेंडेंस में आती है गड़बड़ी सामने
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेल्फी के साथ अटेंडेंस दर्ज कराने के लिए बनाई गई मोबाइल निष्ठा एप दगा दे रही है। कर्मचारियों का अटेंडेंस दर्ज नहीं हो रहा है। इससे भिलाई के अधिकारी कर्मचारिये में भारी आक्रोश है। इसलिए इस निष्ठा एप के विरोध पर उतर आए हैं।
निष्ठा एप में हर महीने 70-80 कर्मचारियों की अटेंडेंस में गड़बड़ी सामने आती है। सुधार के लिए कई बार एजेंसी को पत्र लिखा गया है। नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बावजूद एजेंसी सॉफ्टेवयर के डेटा बेस को क्लीयर नहीं कर पाया।
इधर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति एप में दर्ज नहीं हो पा रही है। इसके कारण सेल्फी के साथ फोटोग्राफ एप में अपलोड करने बावजूद अटेंडेंस दर्ज नहीं होता। अटेंडेंस में गड़बड़ी की वजह से स्थापना विभाग अधिकारी कर्मचारियों के वेतन को रोक देती है। या फिर वेतन ही रोक दिया जाता है।
कल सौंपें थे ज्ञापन
नाराज अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को उपायुक्त ए के द्विवेदी से मुलाकात की थी। निष्ठा एप की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। उपायुक्त ने आयुक्त की अनुमति के बाद एक्ससेप्शन क्लीयर करने का आश्वासन दिया। सभी को निष्ठा एप के अलावा रजिस्टर पर भी हस्ताक्षर करने कहा था। बावजूद गुरुवार को नाराज निगमकर्मियों ने जमकर प्रदर्शन किया।

-दिसंबर तक शत-प्रतिशत पेंडेंसी निकाल होना चाहिए
-1 सप्ताह बाद सब डिविजन वाइज अपराध वार समीक्षा की जाएगी
भिलाईनगर. विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद 
मंगलवार को सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम मैं एसएसपी डॉ संजीव शुक्ला ने क्राइम बैठक ली.लगभग 5 घंटे चली.इसमें एएसपी, सीएसपी और थानेदार शामिल हुए.इस मीटिंग में चुनाव के पहले के और चुनाव के दौरान पंजीबद्ध जो  सामान्य अपराध , शिकायतें और चालान जो कि पेंडिंग पड़े हैं. उनके निकाल के निर्देश दिए गए.सभी को एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया की दिसंबर तक शत-प्रतिशत पेंडेंसी निकाल होना चाहिए. इसके लिए उन्होंने अभी संख्यात्मक क समीक्षा की है. एक सप्ताह बाद सब डिविजन वाइज अपराध वार समीक्षा की जाएगी.
मिटिंग में थानेवार क्राइम की समीक्षा की गई. लंबित प्रकरणों के निपटारे पर जोर दिया गया.भगोड़े वहीं अपराधियों को पकडऩे के लिए रणनीति तैयार की गई. बढ़ते अपराध पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त किया. बैठक में एसएसपी डॉ संजीव शुक्ला के अलावा एएसपी  विजय पांडे, गोपीचंद मेश्राम,सीएसपी श्याम सुंदर शर्मा, अजीत यादव,त्रिलोक  क्राइम डीएसपी प्रवीर चंद्र तिवारी, पाटन एसडीओपी राजीव शर्मा सहित अन्य थानेदार शामिल हुए.
( बॉक्स में लेवे)
 2 घंटे राजपत्रित अधिकारियों की पहले बैठक
जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में एसएसपी डॉ संजीव शुक्ला ने पहले बैठक लेकर क्राइम की समीक्षा की गई.लंबित प्रकरणों के निपटारे पर जोर दिया गया.
पेडिंग फाइलों को खोलकर जांच करें और प्रकरण 
न्यायालय में प्रस्तुत करें. इसके बाद दोपहर 12 से 3 बजे तक जिले के थानेदारों की बैठक ली गई.
( बॉक्स में लेवे)
धोखाधड़ी व चोरी की वारदातें रोकने को करें सख्त कार्रवाई
क्राइम मीटिंग में एसएसपी डॉ संजीव शुक्ला एसपी ने जहां पेडिंग पड़े गंभीर अपराधों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए वहीं धोखाधड़ी, छीनाझपटी व चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए. एसएसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली धोखाधड़ी, छीनाझपटी व चोरी की घटनाओं की न सिर्फ एफआईआर दर्ज करें बल्कि मुल्जिमों को ट्रेस करने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई भी करें.
( बॉक्स में लेवे)
200 से अधिक केस लंबित
अपराध की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने अलग अलग थानों में लगभग 200 से अधिक केस लंबित होना पाया.इसमें सबसे अधिक केस धोखाधड़ी, ठगी, चोरिया और मारपीट से जुडे थे. एसएसपी ने थानेदारों से कहा कि इस साल के अंत तक  लंबित अपराध की जांच कर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश की जाए.
ये प्राथमिकताएं
-फ्रेंडली पुलिसिंग पर जोर
-प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में तेजी लाए
-बाहरी लोगों पर नजर रखी जाए
-एफआईआर की जांच गंभीरता से
- धोखाधड़ी ,ठगी के आरोपी को पकड़ने पर जोर 

भिलाई। एक चार साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में भिलाई नगर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहली बार 20 दिन पहले पीड़िता से दुष्कर्म किया था। इसके बाद दोनों ने दो दिन पहले फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भिलाई नगर थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सगे भाई हैं। एक आरोपी की उम्र 23 साल और दूसरा 20 साल का है। पीड़िता 20 दिन पहले अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी पीड़िता को अपने साथ अपने घर पर ले गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 

बिलासपुर, । हाईकोर्ट ने बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ करने में हो रहे विलंब पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है। ऐसे में हवाई सेवा प्रारंभ करने में विलंब क्यों हो रहा है। कोर्ट ने अधिकारियों को 10 दिसंबर तक लाइसेंस प्रक्रिया पूरी कर जवाब देने का आदेश दिया है।

 शहर के कमल दुबे व छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन ने चकरभाठा हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू करने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। इसमें हाईकोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर यहां से जल्द ही हवाई सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के इस निर्देश के बाद पिछले एक वर्ष से शासन की ओर से यहां से हवाई सेवा प्रारंभ करने में कथित रूप से कोई न कोई कमियां बताई जा रही है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने डीजीसीए समेत इससे जुड़े अन्य संगठनों को आपस में समन्वय स्थापित कर हवाई सेवा प्रारंभ करने में सहयोग करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट के इस निर्देश के बाद डीजीसीए ने सुनवाई के दौरान चकरभाठा एयरपोर्ट में 20 तकनीकी त्रुटि होने तथा इसे जल्दी दूर करने की बात कही थी। इसके बाद एक नवंबर को सुनवाई के दौरान कोर्ट को एयरपोर्ट में 45 तकनीकी कमी होने की बात कही।
 

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को हुए आईडी ब्लास्ट में एक डीआरजी का जवान घायल हो गया है। ब्लास्ट मिनपा में हुआ, यह जंगल वाला इलाका है। ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब  206 कोबरा और डीआरजी के जवान अपने बेस कैंप की ओर लौट रहे थे। 

 घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांगापारा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के सहायक आरक्षक माडवी सुक्का (25) घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम और चिंतागुफा थाना क्षेत्र और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से ऑपरेशन प्रहार चार चलाया जा रहा है। पुलिस दल में एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। सोमवार को पुलिस दल को इस अभियान में सफलता मिली और नौ नक्सलियों को मार गिराया गया। इस घटना में डीआरजी के दो जवान शहीद हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात जब डीआरजी का दल अपने शिविर में लौट रहा था तब जवान सुक्का का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया। इस घटना में सुक्का गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को चिंतागुफा के फील्ड अस्पताल में लाया गया तथा बाद में उन्हें रायपुर भेजा गया। सुक्का को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रायपुर, 26 नवंबर । मानवजनित किसी भी उपकरण को प्रभावित करने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता, यह वैश्विक मत है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा तंत्र इतना कमजोर हो चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव का स्वस्थ परिणाम सामने आएगा।

उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने आज राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। श्री सिंहदेव ने ईवीएम में छेडख़ानी और चुनाव परिणाम प्रभावित करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह वैश्विक मत है कि मानव द्वारा बनाए गए किसी भी उपकरण, यंत्र को प्रभावित किया जा सकता है यह असंभव नहीं है। लेकिन इसका तात्पर्य यह भी नहीं है कि हमारा तंत्र इतना कमजोर हो गया है कि इसे प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कई रोचक बातें सामने आई हैं। रायपुर के कुछ बूथों के अलावा राज्य के अन्य स्थानों में ईवीएम के खराब होने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के निर्वाचन क्षेत्र के कुछ बूथों पर जहां से आज तक कांग्रेस को लीड मिलती आई है, ऐसे बूथों पर भी ईवीएम के खराब होने की जानकारी उन तक पहुंची है। वे स्वयं भी कई बूथों पर गए जहां से जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिलता है, ऐसे स्थानों पर भी ईवीएम मशीनें खराब होती रहीं। श्री सिंहदेव ने कहा कि इसका मतलब यह भी नही है कि ऐसा जानबूझकर किया गया हो। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और विश्वास जो उन्हें हासिल है, उसे कोई नहीं छीन सकता।

श्री सिंहदेव ने कहा कि अब तक उन्होंने और कांग्रेस पार्टी ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया है, आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम स्वस्थ आएगा, इस बात का उन्हें पूरा यकीन है। सरकार बचाने के लिए प्रशासनिक अफसरों के एजेंट के रूप में काम करने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि कोई भी सीडी अथवा स्टिंग ऑपरेशन कांग्रेस के चुनाव परिणाम को प्रभावित नहीं कर सकता।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 206 कोबरा बटालियन की टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। जिसमें 7 से 8 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही कई बंदूक और कुछ आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ है। इस खबर को आगे अपडेट किया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने कहा, '2 डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) मुठभेड़ में शहीद हो गए जबकि 7-8 नक्सलियों को भी मार गिराया गया है। यह मुठभेड़ डीआरजी और एसटीएफ की नक्सलियों के साथ सुकमा जिले के सकलार गांव में हुई। अभी भी मुठभेड़ जारी है।'

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह डीआरजी और पुलिस की एक टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे हुए नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग के बावजूद बिना घबराए जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए काउंटर अटैक किया। जिसमें 8 नक्सली मारे गए। गोली लगने से इस दौरान 2 डाआरजी जवान शहीद हो गए। 

राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को बताया कि सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलंगाना सीमा के करीब पुलिस दल ने नक्सल विरोधी अभियान ‘प्रहार चार’ के दौरान आठ नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में डीआरजी के दो जवान भी शहीद हो गये।

अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के करीब नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद रविवार शाम को सीआरपीएफ, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त दल को रवाना किया गया था। इस अभियान को ‘प्रहार चार’ का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि दल जब किस्टाराम थाना क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

 

रायपुर. हवा में नमी कम होने के असर से रात की ठंड फिर बढ़ने लगी है। राजधानी में गुरुवार और शुक्रवार की रात ठंड महसूस हुई और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से कुछ अधिक रिकार्ड किया गया। आउटर में यह एक डिग्री और कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवा के असर से अब ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में असर ज्यादा है और सीजन में पहली बार अंबिकापुर में रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राजधानी सहित राज्यभर में पिछले दिनों रात का तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई थी। राजधानी में रात का तापमान दो दिन तक 20 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री तक ज्यादा था, लेकिन एक ही दिन में तापमान में लगभग ढाई डिग्री की गिरावट आई है। अब पारा सामान्य से बमुश्किल एक डिग्री ही अधिक है। इसकी वजह यह है कि हवा में नमी घटने लगी है, साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवा का प्रभाव भी बढ़ रहा है। 

अंबिकापुर में पारा 10 पर 
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यह सामान्य के बराबर है। बिलासपुर में पारा भले ही 13.6 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन यह सामान्य से तीन डिग्री तक कम है, इसलिए वहां ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। पेंड्रारोड, जगदलपुर, राजनांदगांव आदि जगहों पर पारा 12 से 15 डिग्री रहा। सभी जगह पारा सामान्य या उससे कुछ कम है। 

भिलाई । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय कलाजगत में प्रसिद्धि बटोरने वाले कलाकार लिम्का बुक ऑफ द वल्र्ड रिकार्ड पुरस्कृत अंकुश देवांगन को भोपाल राजभवन की कलात्मक सजावट के लिए आमंत्रित किया है। राजभवन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के समय संस्कृति विभाग से संजय झरबड़े तथा भिलाई से पूर्णानंद देवांगन उपस्थित थे, इस दौरान कलाकारों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा उन्हें भेंट दी। भोपाल शहर मध्य भारत के प्रमुख सांस्कृतिक धरोहर एवं कलाकारों के गढ़ के रुप में जाना जाता है। जहां भारत भवन, मानव संग्रहालय जैसे अनेक अविस्मरणीय कलाकेन्द्र बने हैं, इन केन्द्रों में प्रतिवर्ष हजारों विदेशी पर्यटक आते हैं। इसके केन्द्र स्थल राजभवन में कलाकृति बनाने के लिए राज्य के कलाकारों को बुलाया जाना छत्तीसगढ़ी कलाजगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ज्ञातव्य हो कि आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश दोनों जगह की राज्यपाल हैं यहां वे अंकुश देवांगन द्वारा किए गये कार्यों से बेहद प्रभावित हुई हैं। उनके द्वारा किये गए देश भर में उल्लेखनीय कार्यों के अलावा पुरखौती मुक्तांगन की कलाओं ने राज्य का मान बढ़ाया हैै जिसके कारण संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ सरकार ने भी उनके नाम की संस्तुति की है। साथ ही बताया है कि उनके द्वारा किए गये कार्य न सिर्फ नायाब होते हैं, बल्कि करोड़ों रुपयों में बनने वाली कलाकृतियों को वे मात्र चंद मजदूरों की मेहनत पर बना देते हैं। संस्कृति विभाग नें बताया कि सुरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला हरियाणा-2015 में राज्य शासन तथा लेबनान देश के सहप्रयोजन में उनके नेतृत्व में बनाये गये छत्तीसगढ़ी मड़ई-मेला का विहंगम दृश्य किसी भव्य फिल्मी सेट से कम नहीं था। इसे 45 वर्षों के इतिहास में अब तक का सर्वश्र्रेष्ठ मेला का पुरस्कार भी मिला है, वहीं इसमें उन्होंने शासन का करोड़ों रुपया भी बचाया था। अंकुश भिलाई ईस्पात संयंत्र में भी न्यूनतम व शून्य बजट पर एक से बढक़र एक कलाकृतियां बना चुके हैं। जिसमें सिविक सेंटर का कृष्ण-अर्जुन रथ, भिलाई होटल का नटराज, रुवाबांधा का पंथी चैक, दल्लीराजहरा में छ: मंजिली इमारत जितना विश्व का सबसे बड़ा लौहरथ, दुनिया की
सबसे छोटी मूर्तियां, चांवल के दानो पर पेन्टींग, दुर्गापुर स्टील प्लांट-पश्चिम बंगाल में अनेकानेक कृतियां प्रमुख है।
उनके द्वारा बनाये गये कालजयी कलाकृतियों की विशेषता है कि वे जिन शहरों में भी बनी हैं वहां की पहचान बन चुकी हैं। अब भोपाल की बारी है जहां कलात्मक अभिव्यक्तियों की प्रस्तुति के दौरान प्रख्यात माडर्न आर्ट चित्रकार-डी.एस. विद्यार्थी का सान्निध्य एवं निर्देशन उन्हें प्राप्त होगा। जिससे नयनाभिराम कृतियों के सृजन की वे उम्मीद करते हैं। इन निर्माणों में रेल्वे दुर्ग के सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक देवांगन भी उनका साथ देंगे। भारतीय कलाजगत में अंकुश देवांगन द्वारा निरंतर उच्चतम प्रतिमानों को स्थापित करने पर भिलाई कलाजगत से स्वरकोकिला -रजनी रजक, रुपा साहू, शिखा साहू, समाजसेवी-विमान भट्टाचार्य, रमेश भारती, रंगकर्मी- राजेन्द्र रजक तथा प्रेमचंद साहू ने उन्हें बधाई और नये कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी है।

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक