ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Raipur, July , 2026/On the auspicious occasion of Guru Purnima, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai visited Aghor Guru Peeth at village Banora during his Raigarh tour. He offered prayers before the statue of Aghoreshwar Avadhoot Bhagwan Ram Ji and prayed for the happiness, prosperity, and well-being of the people of Chhattisgarh. He also sought blessings and guidance from Pujya Baba Priyadarshi Ram Ji. Finance Minister Shri O. P. Choudhary was also present on the occasion.
Chief Minister Shri Sai said that gurus are the foundation of knowledge, values, and spiritual consciousness in Indian culture. He said that Guru Purnima is an occasion to express reverence, respect, and gratitude towards one's guru. Extending his greetings on the occasion, he wished all the people of the state a happy, prosperous, and auspicious life and conveyed his best wishes to everyone on Guru Purnima.
रिकॉर्ड खाद-बीज और ऋण वितरण से मिली नई रफ्तार
जिले में कुल 96 समितियां सक्रिय: 370 ग्राम पंचायतों के 653 गांवों तक सीधी पहुँच
खाद और बीज का रिकॉर्ड वितरण: 29,060 MT उर्वरक और 12,432 क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
रायपुर, जुलाई 2026/खरीफ सीजन 2026-27 में छत्तीसगढ के धमतरी जिले के किसानों को कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने और शासन की योजनाओं का पारदर्शी लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। किसानों की सुविधा और पहुंच को सुगम बनाने के लिए जिले में 22 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का संचालन शुरू किया गया है। इसके साथ ही अब जिले में कुल 96 सक्रिय समितियां 370 ग्राम पंचायतों के 653 गांवों के किसानों को खाद, बीज, ऋण और फसल बीमा जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करा रही हैं।
उर्वरक एवं प्रमाणित बीज वितरण में बना नया कीर्तिमान
जिले में कृषि आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 29,060 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1,500 मीट्रिक टन अधिक है। मांग को देखते हुए गत वर्ष से 5,000 मीट्रिक टन अधिक उर्वरक का भंडारण भी सुनिश्चित किया गया है। इसी तरह, गुणवत्तायुक्त उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समितियों के माध्यम से 12,432 क्विंटल प्रमाणित बीज बांटे गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 1,400 क्विंटल अधिक हैं।
वित्तीय सहयोग में बड़ी छलांग: 350 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 317 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित
किसानों को खेती- किसानी के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के मामले में भी धमतरी जिला आगे रहा है। कुल 350 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक 317 करोड़ रुपये का कृषि ऋण बांटा जा चुका है। पिछले वर्ष की इसी अवधि (265 करोड़ रुपये) की तुलना में इस बार किसानों को लगभग 57 करोड़ रुपये अधिक का वित्तीय सहयोग मिला है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन जारी
प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के बचाव के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन जारी है। इसके तहत पात्र फसलों में धान (सिंचित/असिंचित), मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी, रागी और मूंगफली शामिल है। किसान अपनी निकटतम प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, बैंक शाखा, सीएससी (CSC), बीमा कंपनी के पोर्टल/ऐप या पटवारी/कृषि अधिकारियों से संपर्क कर बीमा करा सकते हैं।
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 14447
जिला प्रशासन धमतरी का स्पष्ट उद्देश्य है कि सहकारी समितियों के विस्तार, खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति, रिकॉर्ड ऋण वितरण और फसल बीमा के जरिए जिले के हर किसान को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाए।
बच्चों को वितरित होगी साइकिल, गणवेश और किट
रायपुर, जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ के नवीन शैक्षणिक सत्र का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आगाज करने के उद्देश्य से कल, 30 जुलाई को धमतरी स्थित मराठा मंगल भवन में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें एवं शाला गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित की जाएगी। सरस्वती साइकिल योजना के तहत पात्र छात्राओं को आत्मनिर्भरता और सुगम आवागमन के लिए निःशुल्क साइकिलें सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे।
वृक्षारोपण से शुरुआत, आत्मीय स्वागत के साथ बटेंगी सामग्री
प्रवेशोत्सव का शुभारंभ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले वृक्षारोपण अभियान से होगा। इसके बाद स्कूल की चौखट पर कदम रख रहे नवप्रवेशी नन्हें-मुन्नों का तिलक लगाकर और आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई सौगातें दी जाएंगी। इसी तरह विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी सुविधानुसार सहायक उपकरण/सामग्री वितरित होगी।
प्रतिभाओं का सम्मान, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और ‘न्योता भोज’
कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की होनहार प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।
बच्चों के लिए विशेष रूप न्योता भोज का आयोजन
बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित ‘न्योता भोज’ उनके नए स्कूली जीवन को यादगार बनाएगा। इससे बच्चों के भीतर विद्यालय के प्रति अपनत्व, उल्लास और नए आत्मविश्वास का संचार होगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी सम्पादकों, जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें।
हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने का संकल्प
शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे का गरिमापूर्ण स्वागत करना, समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्कूलों में तनावमुक्त व आनंददायी माहौल तैयार करना है। यह आयोजन राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका लक्ष्य हर बच्चे के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव रखना है।
रायपुर, जुलाई 2026। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की तथा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
Raipur, July , 2026/ During his visit to Raigarh, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai visited the Kailashpati Dham Mankameshwar Shiva Temple at the village of Pandripani. He offered prayers to Bhagwan Mankameshwar Mahadev, performed Jalabhishek on the Shivling, and worshipped in accordance with traditional rituals.
The Chief Minister prayed to Bhagwan Bholenath for the happiness, prosperity, peace, and well-being of the people of Chhattisgarh. Finance Minister Shri OP Choudhary was also present on the occasion.
CM Prays to Bhagwan Shiva for the Happiness, Prosperity and Well-Being of the People of Chhattisgarh
Raipur, July, 2026/On the auspicious occasion of Guru Purnima, Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai visited the renowned Shri Shri 108 Shri Satyanarayan Baba Dham in the village of Kosamnara in Raigarh district. He offered prayers to Bhagwan Shiva and prayed for the happiness, prosperity, well-being, and auspicious future of the people of Chhattisgarh.
Extending Guru Purnima greetings to the people of the state, the Chief Minister said that Guru Purnima is a sacred occasion to express gratitude towards one's teachers and spiritual guides. He said that the blessings of gurus provide the right direction in life while instilling inner strength and positive energy.
Shri Sai said that Shri Satyanarayan Baba Dham at Kosamnara is a major centre of faith for devotees, where the spiritual atmosphere offers peace and inner strength. He said it was a matter of great fortune for him to offer prayers at the holy shrine on the occasion of Guru Purnima.
The Chief Minister stated that the state government is continuously working for public welfare with the blessings of gurus and the trust of the people. He said the government's endeavour is to ensure that the benefits of development and welfare schemes reach every section of society and that Chhattisgarh continues to move forward on the path of development.
Finance Minister Shri OP Choudhary, Raigarh Municipal Corporation Mayor Shri Jeevardhan Chauhan, administrative officials, and prominent citizens were also present on the occasion.
‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से घर-घर पहुँचेंगे पौधे, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया विस्तार
रायपुर, जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना ‘हरियर छत्तीसगढ़’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और अधिक से अधिक लोगों को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।
हर वार्ड तक पहुँचेगा चलित पौधा वितरण वाहन
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बुधवार को नया रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से ‘नेचर्स एटीएम’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर वनमंडल द्वारा शुरू किए गए इस चलित पौधा वितरण वाहन के माध्यम से शहर के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान का संचालन प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
फलदार, छायादार और ऑक्सीजन देने वाले पौधे मिलेंगे
‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से फलदार, छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण कराना नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।
हरित और स्वच्छ रायपुर बनाने की पहल
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। माँ के सम्मान में लगाया गया एक पौधा मातृसम्मान और प्रकृति संरक्षण दोनों का प्रतीक है। ‘नेचर्स एटीएम’ जैसी पहल से हरियाली आम लोगों तक पहुँचेगी और रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में मदद मिलेगी।
नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील
कार्यक्रम में वन विभाग और रायपुर वनमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘नेचर्स एटीएम’ से निःशुल्क पौधे प्राप्त करें, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें और हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
Amendment to Strengthen Action Against Exam Mafias, Question Paper Leaks and Organised Examination Malpractices
Raipur, July, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has welcomed the passage of the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 in the Lok Sabha, describing it as a historic and visionary step towards securing the future of millions of young people, protecting genuine merit, and strengthening a transparent examination system.
The Chief Minister said that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the Central Government has consistently taken decisive and effective measures to safeguard the dreams, hard work, and future of the country's youth. He said the amendment reflects the government's firm commitment to ensuring fair opportunities for deserving candidates.
Shri Sai said that competitive examinations represent years of hard work, aspirations, and trust for millions of young candidates. Activities such as question paper leaks, cheating syndicates, and organised examination-related crimes not only undermine deserving candidates but also damage the credibility of the entire examination system. He stated that the amendment has been introduced to ensure strict and effective action against such offences and will further strengthen the integrity of the examination process.
The Chief Minister said that the amendment introduces stricter penal provisions against examination-related offences. It strengthens the legal framework for taking effective action against examination mafias, organised criminal networks, and individuals involved in any form of malpractice. The amendment will also enhance the accountability of examination-conducting agencies and service providers, making the entire examination process more transparent, accountable, and reliable.
Shri Sai said that the Central Government has always placed the interests of young people at the highest priority. He added that the National Education Policy, skill development initiatives, employment generation, digital transparency, and now the strengthening of the examination system through this amendment together form an important link in empowering the future of the country's youth. The measure will reinforce the confidence of talented and hardworking candidates while further strengthening a fair and transparent selection process.
The Chief Minister said that the vision of a Developed India can only be realised when young people receive fair opportunities based on their merit and hard work. He said the amendment is an important step towards achieving this objective by protecting honest talent and taking strong action against examination-related irregularities.
रायपुर जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी उपस्थित थे।
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद
रायपुर जुलाई 2026/ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के ग्राम कोसमनारा स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देने के साथ आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कोसमनारा स्थित श्री सत्यनारायण बाबा धाम लोगों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को आत्मबल और शांति प्रदान करती है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस पवित्र धाम में आकर पूजा-अर्चना करना उनके लिए सौभाग्य का अवसर है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।