मनोरंजन

मनोरंजन (5285)

 

मुंबई : मनोरंजन की दुनिया के जाने-माने अभिनेता रोनित रॉय ने साल 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर टीवी और फिल्मी जगत के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हो गए। हाल ही में रोनित रॉय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि वह एक वक्त का खाना खाकर दिन गुजारना पड़ता था। उन दिनों को याद करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए। जानिए उन्होंने क्या कहा।

एक दिन में एक बार ही खा पाते थे अभिनेता

रोनित रॉय हाल ही में हिंदी रश के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, ‘बांद्रा स्टेशन के बाहर एक मशहूर ढाबा है। मैं हर रात वहां खाना खाता था, वो भी दिन में सिर्फ एक बार, क्योंकि मैं उतना ही खा सकता था।’ इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि उस ढाबे में हर दिन का अलग-अलग मेनू था और सभी का रेट अलग-अलग।

रोटी और प्याज खाने को सोचा

आगे बातचीत में एक्टर ने बताया, ‘एक दिन, मैं वहां ढाबे में गया और वहां काम करने वाले एक व्यक्ति से सिर्फ दो रोटी और एक प्याज मांगा ,क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं बचे थे। लेकिन उसने मुझे दाल भी दी और कहा, 'यह मेरी तरफ से है।' वह पल मेरे जहन में बस गया।’ इस वाकये को याद करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए।

पहली बार मिले इतने पैसे

आपको बताते चलें कि रोनित रॉय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1992 में 'जान तेरे नाम' से किया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए 50,000 रुपये मिले थे, जो एक्टर की जिंदगी का सबसे बड़ा पल था। हालांकि, अभिनेता की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके साथ ही एक्टर को कई टीवी सीरिल्स से भी काफी पहचान मिली, जैसे- ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’।

 

मुंबई, 11 जुलाई 2025: धड़क 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और इसमें पूरी तरह से सिद्धांत चतुर्वेदी का दबदबा है। यह अब तक की उनकी सबसे इमोशनल परफॉर्मेंस मानी जा रही है, जिसमें वह प्यार और विरासत के बीच उलझे नीलेश के किरदार को एक अनोखे दर्द और गहराई के साथ जीवंत करते हैं। इस फिल्म में इंटेंसिटी, नर्मी और टूटे हुए दिल की एक खामोश चीख है — और सिद्धांत सिर्फ नीलेश का किरदार नहीं निभाते, वो उसे जीते हैं। उनकी आँखों में छुपा दर्द, आवाज़ में ठहराव और चेहरे पर जमी चुप्पी, एक ऐसा किरदार बनाती है जो आपके दिल तक उतर जाता है। सिद्धांत का अभिनय इस किरदार में सिर्फ एक्सप्रेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह पूरी तरह से उसमें डूबे हुए नज़र आते हैं। हर एक नज़र, हर एक सांस, जैसे उन्होंने उस किरदार की पीड़ा को महसूस किया हो। ट्रेलर यह दिखाता है कि सिद्धांत ने शूटिंग के दौरान खुद को अलग-थलग रखा, नीलेश की तन्हाई को समझा और हर सीन के बाद उस इमोशनल बोझ को अपने साथ घर तक ले गए।

ट्रेलर में उनका हर सीन, हर फ्रेम, दर्शकों को नीलेश की कहानी में खींच लेता है — एक ऐसी कहानी, जो प्यार से शुरू होकर विद्रोह, दर्द और गहरे आत्मसंघर्ष से होकर गुजरती है। बिना किसी ओवरड्रामा के, वह इमोशन को बेहद रियल अंदाज़ में पेश करते हैं। वहीं, उनके अपोजिट त्रिप्ति डिमरी अपने किरदार में एक खामोश ताकत और गहराई लेकर आती हैं। सिद्धांत और त्रिप्ति की केमिस्ट्री ट्रेलर में उतनी ही सशक्त लगती है — कहीं नर्म तो कहीं तूफानी। उनके बीच की टेंशन और समझदारी इस कहानी को सिर्फ एक लव स्टोरी से कहीं आगे ले जाती है।

 

 

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसी से प्रेरित होकर मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाया है। इस सीक्वल का नाम है 'सन ऑफ सरदार 2'। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। अजय देवगन इसमें नए अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में क्या है?

लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन और वामिका गब्बी एक जोड़े की शादी कराना चाहते हैं। हालांकि उनकी शादी में कई अड़चनें आती हैं। ट्रेलर में अजय देवगन और वामिका गब्बी का रोमांस भी दिखा है। ट्रेलर में संजय मिश्रा और रवि किशन अलग अंदाज में नजर आए हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने एक चालाक सरदार का किरदार निभाया है। हालांकि ट्रेलर के आखिर में वह अपने मकसद के लिए गंभीर हो जाते हैं।

अजय का इंस्टाग्राम पोस्ट

इससे पहले 23 जून को अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का एक मोशन पोस्टर जारी किया था। इसमें एक्टर के कड़े से बिजली निकलती नजर आ रही थी। अजय का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आया था। मोशन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें अजय निडर नजर आ रहे थे।

सन ऑफ सरदार 2 की कास्टिंग

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

बताया जाता है कि सबसे पहले इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में एडिनबर्ग में हुई थी। यहां 50 दिनों तक शूटिंग हुई। इसके बाद इसकी शूटिंग यूनाइटेड किंगडम के लंदन में हुई। फिल्म की शूटिंग पंजाब में भी हुई। अप्रैल 2025 को, कुबरा सैत ने अपनी डबिंग पूरी की।
यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।

 

 

सुपरहीरो फिल्मों के दीवानों के लिए 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है 'सुपरमैन'। जेम्स गन के निर्देशन में बनी ये हॉलीवुड फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी? सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं बताती हैं कि मामला कुछ मिला-जुला रहा। डेविड कोरेन्सवेट, एलन ट्युडिक, ग्रेस चान, एंजेला साराफ्यान जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। गन के निर्देशन और डीसी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म से उम्मीदें आसमान छू रही थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंट गई।

'मैन ऑफ स्टील' ने लूटी लाइमलाइट

डेविडकोरेन्सवेट ने मैन ऑफ स्टील की भूमिका में कई लोगों को यकीनन इंप्रेस किया और साथ ही एलनट्युडिक, ग्रेसचान, एंजेलासाराफ्यान, माइकलरूकर, सारासैंपायो जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इस फिल्म का ग्राफ और ऊंचा कर दिया। ये फिल्म डीसीस्टूडियोज, ट्रोलकोर्ट एंटरटेनमेंट और द सफरान कंपनी के बैनर तले बनी है।

लोगों के फिल्म पर रिएक्शन्स

इस फिल्म को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'सुपरमैन थोड़ी सामान्य सुपरहीरो भी हो सकता है, लेकिन ये मुझ पर गहरी छाप छोड़ गया। मैं इसे कम से कम दो बार फिर देखूंगा।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'हमें रोना नहीं था, लेकिन ये फिल्म देखकर आंसू आ गए। यह मैन ऑफ स्टील को नया जीवन देती है।' इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे 11/10 बताया और कहा कि ये फिल्म दिल से, इमोशन्स मे और कॉमेडी में भी गजब की है।”

फिल्म पर नेगेटिव कमेंट्स भी मिले

कई लोग ऐसे भी रहे जिन्हें फिल्म पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'जैसा कि मैन ऑफ स्टील फिल्म होनी चाहिए, ये वैसी नहीं है। ये सुपरमैन नहीं, एक सुस्त और निराश कर देने वाला किरदार दिखा रहा है। अगर एक सामान्य एक्शन फिल्म देखनी हो तो ठीक है, लेकिन किसी भी संतुष्टि के साथ 3/10 देने लायक एक सुपरमैन मूवी नहीं। मैंने इतनी खराब मैन ऑफ स्टील फिल्म पहले नहीं देखी।'

तकनीकी टीम ने किया अच्छा काम

जेम्सगन, जेरीसीगल और जोशुस्टर द्वारा लिखित इस कहानी के विज़ुअल इफ़ेक्ट्स (CGI) को बहुत खास नहीं माना गया, जबकि कुछ तकनीकी पहलुओं, जैसे कि बैकग्राउंड स्कोर, को केवल औसत दर्जा रेटिंग ही मिली है।

 

प्रयागराज की गलियों से निकली एक चिंगारी जब आग बनती है, तो वो सिर्फ रास्ते नहीं जलाती, कई जिंदगियां झुलसा देती है। ‘मालिक’ ऐसी ही एक चिंगारी की कहानी है, जो न तो पूरी तरह अपराध की तरफ है, न ही सिस्टम से लड़ने वाली कोई महान आत्मा। यह कहानी है उस गुस्से, उस लाचारी की, जो धीरे-धीरे एक आम लड़के को ‘मालिक’ बना देती है।

राजकुमार राव के कंधों पर पूरी फिल्म

फिल्म का सेंट्रल किरदार है दीपक, जिसे निभाया है राजकुमार राव ने। राजकुमार की परफॉर्मेंस फिल्म का सबसे ताक़तवर पक्ष है। उन्होंने अपने किरदार में जो टूटा हुआ आत्म-सम्मान, अंदर ही अंदर उबलता गुस्सा और धीरे-धीरे बढ़ती सत्ता की भूख दिखाई है, वो वाकई असर छोड़ती है। खास बात यह है कि एक ऐसा किरदार है जो हालात से मालिक बना है और शायद यही इसकी सबसे बड़ी सच्चाई है। राजकुमार राव के करियर की यह उन फिल्मों में से एक है, जो उन्हें पूरी स्क्रीन स्पेस और स्क्रिप्ट देती है। उन्होंने पहले भी 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स' और 'ओमेर्टा' जैसी फिल्मों में गंभीर किरदार निभाए हैं, लेकिन ‘मालिक’ में कैमरा हर वक्त उन्हीं के चेहरे पर टिका रहता है। वह हर फ्रेम को ईमानदारी से निभाते हैं।

अधूरी थी जो कहानी, 'मालिक' ने पूरी की?

गौर करने वाली बात यह भी है कि राजकुमार ने पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक मजबूत रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उनका किरदार छोटा कर दिया गया था। शायद ‘मालिक’ उस अधूरे सपने की एक पूरी तस्वीर है।

शुरुआत उम्मीद से भरी, पर फिर चूक

फिल्म की शुरुआत बहुत वादा करती है - एक डार्क, थ्रिलर की उम्मीद जगती है। इलाहाबाद की असली गलियों में फिल्माया गया हर सीन रॉ और रियल लगता है। कैमरा वर्क, लाइटिंग और प्रोडक्शन डिजाइन उस राजनीतिक-गुंडागर्दी के फिल्म का माहौल बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म खुद अपनी गंभीरता से घबराने लगती है।

दूसरे हाफ में फिल्म खुद से डरने लगती है

दूसरे हाफ में फिल्म ‘थ्रिल’ की जगह ‘ड्रामा’ और ‘मसाले’ को पकड़ने लगती है। ऐसा लगता है जैसे मेकर्स को डर लग रहा हो कि क्या ऑडियंस एक शांत, गंभीर फिल्म को अपनाएंगे?

बड़ी सपोर्टिंग कास्ट, लेकिन सिर्फ एक नाम याद रह जाता है

फिल्म में बाकी कलाकारों का काम ठीक-ठाक है, लेकिन कोई बहुत खास असर नहीं छोड़ता। मनुषी छिल्लर बहुत कम समय के लिए पर्दे पर आती हैं और उनके चेहरे के भाव लगभग हर सीन में एक जैसे लगते हैं। राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी भी खास नहीं लगती। प्रोसेनजीत चटर्जी और सौरभ शुक्ला जैसे अच्छे कलाकार फिल्म में हैं, लेकिन उनके किरदारों में कुछ नया नहीं है। सौरभ शुक्ला का रोल तो वैसा ही लगता है जैसा हमने उन्हें पहले भी करते देखा है। लेकिन अंशुमान पुष्कर इस भीड़ में अलग नज़र आते हैं। उन्होंने राजकुमार राव के साथ अच्छे सीन किए हैं, खासकर सेकंड हाफ में उनका अभिनय मजबूत लगता है। उन्होंने अपने किरदार को ईमानदारी से निभाया है और अच्छा प्रभाव छोड़ा है।

हुमा कुरैशी का आइटम नंबर

हुमा कुरैशी का एक आइटम नंबर फिल्म में है, जो सिर्फ कुछ मिनट की झलक भर है। 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में जो राजकुमार और हुमा के बीच अच्छा तालमेल दिखा था, यहां वो बिल्कुल नहीं दिखता.. बस गाना आता है और खत्म हो जाता है।

डायरेक्शन ईमानदार, लेकिन स्क्रिप्ट में नयापन नहीं

पुलकित का निर्देशन यह दिखाता है कि उन्होंने फिल्म का माहौल, टोन और किरदारों की गंभीरता को अच्छी तरह समझा है। उन्होंने कैमरा, रंग और लोकेशन के ज़रिए इलाहाबाद की सच्चाई और किरदारों के भीतर के टकराव को अच्छे से पकड़ा है।

लेकिन जहां बात स्क्रिप्ट यानी कहानी की आती है, वहां फिल्म कमजोर लगती है। राजनीति की चालें, पुलिस की मिलीभगत और एक आम इंसान का धीरे-धीरे गुंडों की दुनिया में शामिल होना, ये सब बातें पहले भी कई फिल्मों में देखी जा चुकी हैं। फिल्म में ऐसा कुछ नया नहीं लगता जो चौंकाए, पकड़कर रखे या कहानी को यादगार बना दे। यही वजह है कि भले ही निर्देशन ठीक हो, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट की वजह से ‘मालिक’ एक बहुत खास या अलग फिल्म बनने से चूक जाती है। आज की ऑडियंस के पास ओटीटी का विकल्प है। थिएटर तक खींच लाने वाली फिल्म को कुछ बड़ा, कुछ नया और कुछ असाधारण पेश करना होता है। ‘मालिक’ उस पैमाने पर थोड़ी पीछे रह जाती है।

 

इन दिनों फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' सुर्खियों में है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज को 'कांवड़ यात्रा' समाप्त होने तक रोक दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई जिसमें मांग की गई कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को रिलीज न किया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले से ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुका है।

हाई कोर्ट ने लगाई फिल्म की रिलीज पर रोक

आपको बता दें कि इससे पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद और प्रशांत टंडन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में दोनों ने सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को सर्टिफिकेट देने के फैसले को चुनौती दी थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक इसकी रिलीज पर रोक लागा दी है।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे फिल्म निर्माता

याचिकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि फिल्म की रिलीज से भाईचारे पर फर्क पड़ेगा और पब्लिक के लिए खतरा पैदा होगा।

हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद फिल्म निर्माता अमित जानी ने एएनआई से कहा था कि वह अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

 

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जो आजकल अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘पंचायत’ वेब सीरीज के बहुचर्चित अभिनेता रघुबीर यादव उर्फ ‘प्रधान जी’ के साथ वीडियो कॉल पर बात की। उनके बीच हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क में प्रधान जी से एक खास चीज को भेजने को बोला है। चलिए सुनते हैं दोनों की बीच हुई इस चर्चा को।

‘पंचायत’ के प्रधान जी ने प्रियंका चोपड़ा से की बात

गुरुवार की रात प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें 'पंचायत' फेम अभिनेता रघुबीर यादव उर्फ ‘प्रधान जी’ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बीच वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होती है। वीडियो की शुरुआत में प्रधान जी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का एक सीन मोबाइल पर देखते हैं। फिर वह कहते हैं, ‘सचिव जी, जरा देखिए तो, क्या धमाल मचाया है प्रियंका बिटिया ने। हम शुभकामनाएं दे देते हैं उनको।’ फिर वह वीडियो कॉल पर अभिनेत्री से जुड़ते हैं और उन्हें बताते हैं कि पूरे फुलेरा गांव को उन पर गर्व है।

प्रियंका चोपड़ा ने लौकी भेजने की डिमांड की

आगे बातचीत में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘अरे तो इसी बात पर थोड़ी लौकी यहां भी भेज दीजिए ना, क्योंकि न्यूयॉर्क में कहीं नहीं मिलती।’ इस पर प्रधान जी ने एक्ट्रेस से लौकी भेजने का वादा करते हुए उन्हें अपना पता भेजने को कहा। इसके जवाब में प्रियंका ने 'पंचायत' के अंदाज में बोला, 'देख रहा है बिनोद? हमारे लिए फुलेरा से लौकी आ रही है।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने प्रधान जी को ‘पंचायत 4’ का सबसे अहम किरदार बताया।

यूजर्स ने दिए शानदार रिएक्शंस

इस वीडियो के आते ही नेटिजंस खुशी से झूम उठे और उनकी तमाम प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने बोला कि इस कोलैब का उन्हें इंतजार था। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि प्रधान जी सबके पसंदीदा हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में एक अन्य यूजर ने बोला कि दोनों प्राइम पर तहलका मचाए हुए हैं।

 

 

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' का आज 11 जुलाई को ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसका इवेंट शुरू हो गया है। इस समारोह में फिल्म के कलाकार एक-एक करके पहुंच रहे हैं। उनकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है। चलिए देखते हैं कौन-कौन से सितारे हो रहे शामिल।

मृणाल ठाकुर ने लूटी महफिल

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें ब्राउन कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। साथ ही उन्हें भांगड़ा करते भी देखा गया और बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक और वीडियो सामने आया, जिसमें अभिनेत्री पैपराजी को खींच-खींच कर स्टेज पर ला रही हैं और उन्हें भांगड़ा करने के लिए कह रही हैं।

 

एक्टर आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म 'आप जैसा कोई' आज 11 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के बाद यूजर्स एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस रोमांटिक फिल्म को यूजर्स कैसा बता रहे हैं और कितनी रेटिंग दे रहे हैं।

नेटिंजस ने फिल्म पर दी मिली-जुली राय

'आप जैसा कोई' फिल्म को देखने के बाद नेटिजंस एक्स अकाउंट पर इसके रिव्यू लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये शानदार मूवी है और इस जरूर देखें। साथ ही उन्होंने फिल्म को तीन स्टार दिए।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इस फिल्म का ट्विस्ट बहुत ही खतरनाक है।

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने 'आप जैसा कोई' फिल्म के गाने की तारीफ की है।

फिल्म के बारे में

आपको बता दें कि फिल्म 'आप जैसा कोई' एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। करण जौहर इसके निर्माता हैं, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और इस प्रोजेक्ट का एक खास कनेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री से जुड़ी है। आइए, इस खबर की पूरी डिटेल्स आसान हिंदी में जानते हैं।

सुभान की डेब्यू फिल्म होगी खास
साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला अपनी पहली फिल्म के साथ निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। सुभान ने इस प्रोजेक्ट को अपने प्रोडक्शन हाउस, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (NGE) के तहत बनाया है। फिल्म में नई प्रतिभाओं को मौका दिया गया है, और इसका म्यूजिक भी खास होने वाला है।

दिव्या भारती से खास कनेक्शन
इस फिल्म का सबसे रोचक पहलू इसका दिव्या भारती से कनेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभान की यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई फिल्म ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं से प्रेरित है, जिसमें दिव्या भारती और जितेंद्र लीड रोल में थे। यह फिल्म उस समय बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, लेकिन इसका गाना ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं आज भी फैंस के बीच मशहूर है। सुभान की फिल्म इस कहानी को नए अंदाज में पेश करेगी, जिसमें 90 के दशक की रोमांटिक वाइब्स को आज के दौर के साथ जोड़ा जाएगा।

साजिद नाडियाडवाला का सपोर्ट
साजिद नाडियाडवाला अपने बेटे सुभान के इस डेब्यू प्रोजेक्ट में पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। साजिद, जो किक, टाइगर जिंदा है, और सिकंदर जैसी सुपरहिट फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं, ने सुभान को क्रिएटिव आजादी दी है। साजिद ने सुभान को सलाह दी कि वे अपनी कहानी पर भरोसा रखें और नए टैलेंट को मौका दें। सुभान ने पहले NGE में इंटर्नशिप की थी, जहां उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन के गुर सीखे।

दिव्या भारती का साजिद नाडियाडवाला से गहरा नाता रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्या और साजिद की मुलाकात 1992 में फिल्म शोला और शबनम के सेट पर हुई थी, जहां गोविंदा ने उनकी मुलाकात कराई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदली, और 1992 में उन्होंने शादी कर ली। दुर्भाग्यवश, 1993 में सिर्फ 19 साल की उम्र में दिव्या भारती का निधन हो गया। सुभान की यह फिल्म दिव्या के फैंस के लिए एक इमोशनल ट्रिब्यूट की तरह है।

 

Ads

R.O.NO. 14150/89

MP info RSS Feed

फेसबुक