ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इस बीच साउथ के एक्टर विष्णु मांचू दुबई में अपने परिवार से मिलने गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिसाइलें नजर आ रही हैं। यह मिसाइलें युद्ध की हैं।
ईरान के किए जवाबी हमले
शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले किए। बदले में ईरान ने इस्राइल और बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री वाली जगह को निशाना बनाकर हमले किए। तनाव बढ़ने पर अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत में धमाकों की खबरें आईं।
सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बताया जाता है कि कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इस बीच खबर है कि कॉन्सर्ट के दौरान हाथापाई हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कॉन्सर्ट में चले लात घूंसे
'P-POP CULTURE कल्चर इंडिया टूर 2026' नाम के इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया जिसने इस कॉन्सर्ट के प्रबंधकों पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के अंदर लड़ाई कर रहे हैं। एक आदमी नीचे पड़ा है। दूसरा आदमी उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। झगड़े के दौरान एक दूसरा आदमी भी उस आदमी को लात मारता दिख रहा है।वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है 'करण औजला के कॉन्सर्ट में वीआईपी लाउंज में क्रेजी फाइट।'कॉन्सर्ट में लड़ाई क्यों हुई। इसके बारे में जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
नाराज हुए दर्शक
इस बीच एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा 'एक टिकट पर हमने 5-6 हजार रुपये खर्च किए। इसके बावजूद हम बाहर खड़े रहे। बॉक्स ऑफिस पर बदइंतजामी की वजह से हमारे कलाई के बैंड भी चोरी हो गए।'
औजला ने बांधा समां
करण औजला का कॉन्सर्ट शनिवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस बीच कॉन्सर्ट की शुरुआत डीजे चेतस के हाई-एनर्जी सेट से हुई, जिससे माहौल में जोश भर गया। इससे पहले कि औजला ने पॉप-अप लिफ्ट से स्टेज पर एंट्री की।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खास पलों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में जैकी भगनानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों हेलीकॉप्टर का सफर कर रहे हैं। फैंस ने दोनों को खुश देखकर कमेंट किए हैं।
वायरल वीडियो में क्या है?
जैकी भगनानी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह हेलीकॉप्टर पर अगली सीट पर बैठे हैं। ऐसा लगता है कि वह हेलीकॉप्टर उड़ा रहे हैं।। वह कैमरा घुमा कर दिखाते हैं, तो बाहर पहाड़ दिखते हैं। जैकी जब पीछे की तरफ कैमरा घुमाते हैं, तो उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह बैठी नजर आती हैं। वह कैमरे को देखकर मुस्कुराती हैं और रिएक्ट करती हैं। वीडियो शेयर करते हुए जैकी भगनानी ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
फैंस ने किए कमेंट
इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है 'कैप्टन भगनानी, इस पक्षी को उड़ाने में कैसा लग रहा है?' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सबसे प्यारे कपल।' एक और यूजर ने लिखा है 'असली जीवन तो आप लोग जी रहे हो, बाकी सब दिखावा है।'
रकुल और जैकी का रिश्ता
आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कभी एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों कोविड लॉकडाउन के समय नजदीक आए। इसके बाद कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से मिलते रहे। धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। 2021 में कपल मे
मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है। हालांकि, उन्हें काम लगातार मिल रहा है। इन दिनों मानुषी छिल्लर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शूटिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, अब तक प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए अभी ये कंफर्म नहीं है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग या कोई एड या कुछ और है।
शूटिंग से वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। सेट से वायरल हो रहे वीडियो में मानुषी और विक्रांत एक स्कूटर की सवारी करते नजर आ रहे हैं। मानुषी स्कूटर चला रही हैं, जबकि विक्रांत पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। पीले रंग के स्कूटर पर मानुषी सफेद रंग के टॉप और नीले और सफेद रंग के फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत पिंक जैकेट और ब्लू जींस में दिख रहे हैं। पीछे बैठे विक्रांत हरे रंग का हेलमेट भी लगाए हुए हैं। वीडियो में बंदूकें रखी भी नजर आ रही हैं। सेट से सामने आ
टीवी शो 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट का निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मार ली। पड़ोसियों ने मार्टिन के बारे में पुलिस को खबर दी। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस और लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे।
परिवार ने की गोपनीयता की मांग
शॉर्ट परिवार ने कैथरीन शॉर्ट के निधन की खबर कन्फर्म की। उन्होंने एक बयान में लिखा 'बहुत दुख के साथ हम कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस घटना से बहुत दुखी है। इस समय गोपनीयता चाहता है। कैथरीन शॉर्ट सभी की प्यारी थीं। उन्हें दुनिया में लाई गई खुशी के लिए याद किया जाएगा।' कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।
संगीत से पहले मिलेगी रश्मिका को विरासत
कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है।
कोडवा और तेलुगु परंपराओं से होगी शादी
विजय और रश्मिका ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान करते हुए दो अल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है।
हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया सर्कुलर
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी भरी वॉयस नोट को सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार, वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
अमेरिकन फोन नंबर से भेजा गया था धमकी भरा वॉयस नोट
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह वॉयस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था और इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
इससे पहले मुंबई पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया था कि अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ था।
संदेश भेजने वाले ने अपना नाम 'हैरी बॉक्सर' बताया।
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस वॉयस नोट को पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा।
साथ ही धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया था।
‘
‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से मशूर हुईं अभिनेत्री आयशा खान लगातार किसी न किसी बहाने से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अभिनेत्री के नाम पर धोखेबाजी का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है। नौबत यहां तक हो गई कि एक्ट्रेस को खुद आगे आकर इस मामले पर स्पष्टीकरण देना पड़ा। अभिनेत्री ने स्टोरी साझा कर लोगों से कहा कि यह मैं नहीं हूं।
आयशा ने साझा की स्टोरी
व्हाट्सएप पर अभिनेत्री आयशा खान बनकर फ्रॉड किया जा रहा है। उनकी प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं। अब इस धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस खुद सामने आईं और लोगों को आगाह किया है कि ये मैं नहीं हूं। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसमें उन्होंने व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट और नंबर शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने लिखा, ‘यह मैं नहीं हूं। कृपया उनसे संपर्क न करें।’
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ के घर के आसपास एक शख्स कई दिनों से संदिग्ध तरीके से घूमता दिखाई दे रहा था। उसकी हरकतों से साफ लग रहा था कि वह किसी मौके की तलाश में है, ताकि सना के घर में घुस सके। और आखिरकार, उसे मौका मिल ही गया।
जैसे ही उसे अवसर मिला, वह घर के अंदर घुस गया और सीढ़ियां चढ़कर सीधे सना के कमरे तक पहुंच गया।
कमरे में उसे देखकर सना घबरा गईं। उन्होंने घबराहट में कहा, “तुम यहां कैसे आए? माहौल को शांत करने की कोशिश में उन्होंने कहा, “बैठो… मैं पानी लेकर आती हूं। तुम बहुत गुस्से में हो, पहले शांत हो जाओ। उनकी बातों से साफ लग रहा था कि वह किसी तरह स्थिति को संभालना चाहती थीं।
फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई, फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे।
गौरतलब है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ पहली बार काम किया है।
वहीं, शो के दौरान कपिल शर्मा ने विशाल से पूछा कि दो दशक से अधिक समय से जानने के बावजूद उन्होंने पहले नाना के साथ काम क्यों नहीं किया।
इस पर विशाल ने कहा, “असल में यह मेरी गलती है। मैं ऐसा रोल पहले कभी उनके पास लेकर नहीं गया। हर कोई नाना पाटेकर से डरता है, जबकि वह बहुत नरम दिल इंसान हैं। मेरे साथ काम न करने को लेकर नाना मुझसे नाराज भी रहे। वह मुझे याद दिलाते थे कि वह एक एक्टर हैं और पूछते थे कि मैं उन्हें कब कास्ट करूंगा। आखिरकार हमने साथ काम किया, लेकिन इसमें समय लगा।”
ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है, वो ‘कृष 4’ के फैंस को थोड़ा निराश जरूर कर सकती है। हालांकि, मेकर्स फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। जानिए क्या है ‘कृष 4’ को लेकर नई अपडेट?
बजट बना समस्या
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की नई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ‘कृष 4’ की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी वजह फिल्म का भारी बजट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक व एक्टर ऋतिक रोशन और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के बीच फिल्म के बजट को लेकर अभी भी बातचीत जारी है। ऋतिक रोशन जो इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाना चाहते हैं। जिससे इसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये जा रहा है। जबकि आदित्य चोपड़ा फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपए से ऊपर रखने के मूड में नहीं लग रहे हैं।इसी वजह से फिल्म के बजट को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। कई दौर की बातचीत के बावजूद यह मतभेद सुलझ नहीं पाया है, जिसके चलते यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को फिलहाल रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि बजट पर सहमति न बन पाने के कारण फिल्म का निर्माण अब 2026 में शुरू होने की संभावनाएं भी कम हो गई हैं।
अन्य प्रोडक्शन हाउस से भी बात कर रहे ऋतिक
पहले ऐसी घोषणा की गई थी कि ‘कृष 4’ इस साल फ्लोर पर आ जाएगी और फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि, अब बजट को लेकर आ रहीं समस्याओं को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फिल्म को आगे बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि, ऋतिक रोशन फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक कई और प्रोडक्शन हाउस से भी फिल्म को लेकर संपर्क कर रहे हैं, जो उनकी इच्छा के मुताबिक बजट में फिल्म के निर्माण के लिए राजी हो सकें।
‘वॉर 2’ में आखिरी बार नजर आए थे ऋतिक
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यह फिल्म भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाई गई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी आलोचना की थी। इसके बाद अब ऋतिक रोशन के खाते में होम्बले फिल्म्स की एक फिल्म है। रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
‘बॉर्डर 2’, ‘जवान’ और ‘स्त्री’ जैसी शानदार फिल्मों के डायलॉग लिखने वाले सुमित अरोड़ा मौजूद वक्त के प्रमुख फिल्म लेखकों में से एक हैं। आज सफलता का स्वाद चख रहे सुमित ने टेलीविजन से अपनी शुरुआत की थी। लेकिन जब उन्होंने अच्छे पैसे कमाने शुरू किए तो उनके घर वाले भी हैरान रह गए। यही नहीं उनको शक हुआ कि कहीं सुमित मुंबई के किसी गैंग में तो शामिल नहीं हो गए।
एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के मामले में रविवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी।
मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद KRK ने ANI से बात करते हुए कहा कि उनके पास सालों से लाइसेंसी हथियार है और उन्होंने आज तक कभी कानून नहीं तोड़ा।
KRK ने कहा, “पुलिस को जरूर कोई शक रहा होगा, इसलिए ऐसा हुआ, लेकिन कौन सही है और कौन गलत, यह मैं नहीं कह सकता। इसका फैसला अदालत करेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास 22 सालों से गन का लाइसेंस है और 22 सालों में मैंने आज तक कोई कानून नहीं तोड़ा है।”
बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग के मामले की जांच के दौरान पूछताछ के बाद KRK को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान KRK ने स्वीकार किया था कि फायरिंग उनके लाइसेंसी हथियार से हुई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद करीब एक हफ्ते बाद उन्हें शुकवार को 25,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिल गई।
एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में कहा कि शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी में उनका भी बड़ा हाथ रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी फिल्मों की वजह से दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।
दरअसल, हाल ही में नीलम टीवी शो इंडियन आइडल में पहुंची थीं, जहां एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ महीने पहले शाहरुख खान ने उनसे कहा था, “नीलम, तुम्हें पता है, गौरी और मेरी शादी की एक वजह तुम भी हो।”
नीलम ने आगे बताया कि शाहरुख ने इसके पीछे की पूरी कहानी भी उन्हें समझाई। उन्होंने कहा कि जब नीलम फिल्मों में काम कर रही थीं, तब शाहरुख और गौरी उनके बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। इसी वजह से दोनों साथ में नीलम की फिल्में देखने जाया करते थे।
एक्ट्रेस के मुताबिक, उन फिल्मों के दौरान शाहरुख और गौरी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ती चली गई। शो में नीलम ने कहा कि तो शाहरुख और गौरी के साथ होने की एक वजह मैं भी हूं।