ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
सिर दर्द की समस्या आज के वक्त में आम सी हो गई है. अलग अलग कारणों से लोगों के सिर में दर्द की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. आजकल सिर दर्द किसी भी उम्र के लोगों को जकड़ रहा है. वीकनेस, टेंशन, काम के प्रेशर आदि के कारण सिर दर्द की समस्या देखने को मिल रही है. कई बार रोज रोज होने वाला सिरदर्द माइग्रेन का रूप भी ले लेता है. माइग्रेन में होने वाला सिर दर्द लोगों को अधिक परेशान करता है
अक्सर वर्क प्रेशर अधिक होने से सिर में दर्द (Headache) होना शुरू हो जाता है. मगर अच्छी बात यह है कि अगर हम सही उपचार ट्राई करते हैं तो यह दर्द ठीक भी हो जाता है. हां अगर आप किसी तरह की दवा आदि का सेवन करते हैं तो इससे आपको साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं लेकिन घरेलू उपचारों की सबसे बेस्ट बात यही होती है कि उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है-
सिरदर्द का घरेलू उपचार – Headache Relief Tricks
कई बार अधिक चमकती रोशनी या फिर शोर के कारण से सिर दर्द होता है, जो माइग्रेन का रूप होता है. माइग्रेन में आधे सिर में ही दर्द होता है. ऐसे में अगर आपको भी अधिक लाइट से सिर दर्द होता है तो दिन में अपने कमरे की लाइट को बिल्कुल धीमी रखें. जहां तक हो तेज रोशनी से खुद को दूर ही रखें.
3. कोल्ड पैक ट्राई कर लें
अगर आए दिन आपको तेज सिरदर्द रहता है तो अपने माथे पर कोई ठंडी चीज रख लें. इतना ही नहीं आप चाहें तो एकदम ठंडे पानी में नहा भी सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें किकिसी भी ठंडी चीज तो सिर पर 15 मिनट से अधिक ना रखें और इसके बाद आप 15 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं.इससे दर्द में राहत मिलेगी.
4. कैफ़ीन का सेवन करना भी हो सकता है मददगार
जब भी आप को तेज सिर दर्द होता है तो चाय या कॉफी का सेवन कर लें. दरअसल इनमें कैफीन होता है और अगर इनका सेवन सिर दर्द होने की शुरुआत में किया जाए तो यह सिर दर्द को बढ़ने से रोक सकती हैं. हालांकि कभी भी कैफीन ककी आदत आप दर्द भगाने के लिए ना डालें
5. मसाज करवा लें
सिर दर्द में सिर, माथे, गर्दन और कंधों की अच्छी से मसाज करें, मसाज करने से काफी ज्यादा आराम मिलता है. मसाज आप घर पर खुद भी कर सकते हैं या किसी परिवार वाले की मदद लेकर भी करवा सकते हैं. आपको कोई तेल लेकर हल्की हल्की मोशन में स्किन पर गोल गोल मसाज करनी है.