छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (20571)

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का सिलसिला तेज हो गया है। आज समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। पार्टी ने पहले चरण के लिए 3 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। शनिवार को भाजपा ने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। 
 
राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए सपा ने संतोष सुमन को बीजापुर, बिमलेश दुबे को जगदलपुर और छबिंद्र वर्मा को दंतेवाड़ा से टिकट दिया है।  

इसी तरह दूसरे चरण के लिए नवीन गुप्ता को रायपुर वेस्ट, योगेंद्र भोई को बासना, जिबन सिंह यादव को अकलतारा, मुकेश लहारे को पामगढ़, अमरनाथ अग्रवाल को कोरबा और सुबेंद्र सिंह यादव को वैशालीनगर से टिकट दिया गया है। 

12 नवंबर को पहले चरण का मतदान 

इन पांचों राज्यों में सबसे पहले मतदान छत्तीसगढ़ में होगा। यहां दो दौर में मतदान होगा। पहले फेज में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 12 नवंबर को जबकि दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा 15 साल से काबिज है। डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की कमान संभाले हुए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी के बीच गठबंधन के एलान के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।  

chandra shekhar sharma

कवर्धा --- पंद्रह बरस सत्ता सुख भोगने के बाद चौथी पारी के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही भाजपा और प्रदेश के मुखिया डाक्टर रमण सिंह इस बार सत्ता की चाबी पाने कोई रिस्क लेने के फ़िराक में नहीं है | फूंक फूंक कर कदम रख रहे है चाहे वो गृह जिले की ही विधानसभा सीट क्यों ना हो | इसका प्रत्यक्ष उदहारण जिले की कवर्धा व पंडरिया विधानसभा सीट के वर्तमान विधायको पर पुनः दांव खेल कर जातिवाद की राजनीति को पुनः हवा दी है । हाँलाकि इसके पीछे भाजपा की सोची समझी  रणनीति बताई जा रही है | जिसके लिए काफी तर्क वितर्क दिए जा रहे है , परन्तु एक चर्चा यह भी है कि भाजपा शातिर व चतुर राजनीतिज्ञ कांग्रेसी अकबर के माइंडगेम  में उलझ कर रह गई है । भाजपा के लिए पिछले चुनाव में जातिवाद के बोये गए वृक्ष अब जहरीला पोधा बन गया है जिससे ऊबरना भाजपा के लिए आसान नहीं रहा साथ ही टिकट का सपना संजोए डॉ सियाराम साहू , संतोष पांडेय , अम्बिका चंद्रवंशी, रघुराज सिंह , नंदलाल चंद्राकर , लालजी चंद्रवंशी को सक्रिय राजनीति में अब अपना भविष्य अंधकारमय लगने लगा है । राजनैतिक गलियारो के सूत्रों की माने तो भाजपा को भी अब भीतराघात का सामना करना पड़ेगा साथ ही साथ एन्टी इनकंबेंसी वोट का खतरा अलग से है । बहरहाल डॉ रमन के चक्रव्यूह में उलझी कांग्रेस जिले में अब तक अधिकृत प्रत्याक्षियों की घोषणा नही कर पाई है हांलाकि कवर्धा सीट से चिर परिचित पुराने प्रतिद्वंदी अशोक और अकबर फिर आमने सामने होंगे अकबर भी अपने सक्रिय राजनीतिक कैरियर के अंतिम प्रयास कर रहे है । अबकी हार उन्हें सक्रिय राजनीति से किनारा कर सकती है । अपने राजनैतिक भविष्य को बचाने जी जान से जुटे अकबर सारे दाव पेंच आजमा रहे है । पांच साल तक न्यायालय के चक्कर काटने के बाद पुनः जनता के दरबार मे किस्मत आजमा रहे है ।इन्हें भी भितराघात का पूरा खतरा रहेगा यहाँ भी कम विभिषन नहीं है जो पार्टिया अपनो कि नाराजगी को साध लेगी वो बाजी भी मार लेजायेगी | पंडरिया विधान विधानसभा सीट से कुर्मी जाती के वर्तमान विधायक को पुनःटिकट दिए जाने से बाहरी भगाओ का नारा देने वालो के मुंह टिकट वितरण के बाद से बंद है । भाजपा के साहू कुर्मी कार्ड से हतप्रद कांग्रेस पंडरिया से लालाजी चंद्रवंशी को पुनः टिकट दे कर भाजपा के जातिवाद के खेल को गड़बड़ा सकती पर पैराशूट लैंडिंग के लिए आये योगेश्वर राज की टिकट काटना कांग्रेस को गत चुनाव की तरह कही भारी ना पड़ जाए और कांग्रेस की नाव किनारे पहुंचते पहुंचते डूब न जाय। बहरहाल दोनों ही पार्टियों में उहापोह कि स्थिति है | मतदाता कि ख़ामोशी से भी उम्मीदवारों के माथे में चिंता कि लकीरे खीच आई है । 

कोरबा। इस बार विधानसभा चुनाव में बिजलीविहीन मतदान केंद्रों में बैटरी से ईवीएम का संचालन नहीं किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए विद्युत कनेक्शन दिए जाने कहा है। सभी मतदान केंद्रों में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त की जा रही। पांच केंद्र में अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। तीन दिन के भीतर इन केंद्रों को विद्युतीकरण करना है। चुनाव अधिकारी ने दो दिन के भीतर रिपोर्ट जमा करने कहा है, इस पर विभाग का मैदानी अमला लगातार कार्य में जुटा हुआ है।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर जिले में 1074 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी एवं उपनगरीय क्षेत्र में 422 केंद्र हैं। ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल के अलावा आंगनबाड़ी भवन या फिर सार्वजनिक भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस बार वीवीपैट मशीन से मतदान किया जाना है, इसलिए सभी केंद्र में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने निर्वाचन अधिकारी ने कहा है। वितरण विभाग ने सूची तैयार कर विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ विधनसभा चुनाव में राजनैतिक शख्सियतों के परिवार भी चुनावी चर्चा में खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी इस बार अपनी नई पार्टी से ज्यादा परिवार के सदस्यों की वजह से खबरों में छाये हुए हैं। जोगी परिवार एक ऐसा राजनैतिक परिवार बन चुका है जो इस बार चुनाव में अलग-अलग राह पर चल रहा है।
 
अजीत जोगी के परिवार के 4 सदस्यों में उनकी पत्नी रेणु जोगी, बेटे अमित जोगी और बहू ऋचा जोगी, अपनी पार्टी के अलावा दूसरी पार्टियों की तरफ से भी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। अजीत जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी जहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को चला रहे हैं, वहीं अजीत जोगी की पत्नी विधायक डॉक्टर रेणु जोगी अब भी कांग्रेस के पंजे के साथ हैं।

इन सभी से अलग होकर अजित जोगी की बहू ऋचा सिंह ने बहुजन समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सूत्रों के अनुसार ऋचा जोगी अकलतरा विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। 

इस बार चुनाव से पहले अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर अपना नया राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बना लिया। उस समय उनकी पत्नी रेणु जोगी ने कांग्रेस के साथ बने रहने का निर्णय लिया। उम्मीद थी कि जोगी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे इसलिए कोई चिंता न थी कि रेणु का क्या होगा। लेकिन अजीत जोगी के बसपा के साथ गठबंधन करने के बाद रेणु को कांग्रेस की टिकट मिलने पर संशय बरकरार है। 
 
ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि तीन अलग-अलग पार्टी में रहने वाले परिवार के 4 सदस्य किस तरह अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हैं और चुनावी प्रबंधन किस अंदाज में करते हैं। एक ही परिवार में रहते हुए एक दूसरे की पार्टी पर कैसे आरोप-प्रत्यरोप करते हैं। हालांकि ऐसे कई परिवार हैं जिनके सदस्यों ने अलग-अलग पार्टियों से चुनाव में किस्मत आजमाया है। 
 
दुर्ग. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव और राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा दुर्ग में आयोजित दशहरा महोत्सव में शरीक होने पहुंचे। इससे पहले वोरा से मिलने के लिए पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दुर्ग सांसद ताम्रध्वज साहू पहुंचे।

तीनों ने बंद कमरे में चर्चा की। कहा जा रहा है कि, टिकट वितरण को लेकर चर्चा हुई। इधर वोरा के आगमन की खबर के बाद पद्मनाभपुर में वोरा निवास के बाहर दावेदारों का रेला लगा रहा। इस दौरान भिलाई मेयर देवेंद्र यादव, निर्मला यादव, केके झा, संदीप निरंकारी, बृजमोहन सिंह, तुलसी साहू सहित अन्य नजर आए।

बीजेपी ने राजनीति की फिजा को बिगाड़ा-वोरा :

मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी पर भी हमला बोला। कहा कि बीजेपी ने पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा को बिगाड़ने का काम किया है। कंबल वाले बाबा कांग्रेसी विधायकों के खरीद-फरोख्त की बातें कर रहे हैं।

  • रमन सिंह राजनांदगांव और पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा सीट से चुनाव लड़ेंगे 
  • पूर्व आइएएस चौधरी खरसिया सीट से मैदान में उतरेंगे

रायपुर. भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 77 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी द्वारा जारी सूची में महिला विकास विभाग मंत्री रमशीला साहू समेत 14 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव और पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए आईएएस अफसर और रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी रायगढ़ की खरसिया सीट से किस्मत आजमाएंगे।

भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक में की गई। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने जीतने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। संसदीय बोर्ड की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, संगठन महासचिव रामलाल, महासचिव राममाधव, सैयद शाहनवाज हुसैन समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

भाजपा ने पहली सूची में 14 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की घोषणा की। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को कसडोल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण, ननकीराम कंवर को रामपुर से, प्रेम प्रकाश पांडेय को भिलाई नगर से, अमर अग्रवाल को बिलासपुर से, राजेश मूणत को रायपुर पश्चिम से, चंद्रशेखर साहू को अभनपुर से, अजय चंद्राकर को कुरुद से, केदार कश्यप को नारायणपुर से, लता उसेंडी को कोंडागांव, महेश गागड़ा को बीजापुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

bjp candidate list

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक