ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे लक्षित घटना मान रही है। ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के अनुसार, कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध के बारे में सिर्फ यही जानकारी मिली है कि उसे काले कपड़ों में घटनास्थल से भागते देखा गया।