Google Analytics —— Meta Pixel

मेक्सिको की खाड़ी में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत, एक लापता... Featured

मेक्सिको : फ्लोरिडा तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य लापता है। प्रशासन विमान में सवार इस तीसरे लापता व्यक्ति की तलाश में जुटा है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा वेनिस म्युनिसिपल हवाई अड्डे पर एक विमान (इंजन पाइपर चेरोकी) के बारे में संकेत न मिलने पर पूछताछ की। विमान सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में अपने मूल हवाई अड्डे पर वापस नहीं आया था। वेनिस शहर के प्रवक्ता लोरेन एंडरसन ने बताया कि बचावकर्ताओं को विमान में एक मृत लड़की का शव मिला। एक तीसरा व्यक्ति, जो विमान चालक या यात्री था, रविवार से लापता है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक