कोरोना की चपेट में आए कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन... Featured

दुनियाभर में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। चीन के कुछ शहरों में लॉकडाउन की खबरें आ रही हैं तो दूसरे देशों में भी संक्रमण बढ़ने की जानकारी मिली है। इस बीच कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह आसियान समिट की मेजबानी के बाद संक्रमित हुए हैं। 

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंबोडियाई नेता ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और इंडोनेशिया के एक चिकित्सक ने भी उनके कोविड-19 के चपेट में आने की पुष्टि की है।

हुन सेन जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे थे। इससे पहले, कंबोडिया के नोम पेन्ह में आयोजित दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की थी।

सेन ने बताया कि वह कंबोडिया लौट रहे हैं और जी20 शिखर सम्मेलन और उसके बाद बैंकॉक में होने वाली एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) समूह की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। कंबोडिया दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन का मेजबान था, जिसका समापन रविवार को हुआ था। सम्मेलन में सेन ने कई नेताओं से आमने-सामने मुलाकात की थी।

Rate this item
(0 votes)

Latest from newscreation

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक