Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री की सभा के लिए पूजन; जावड़ेकर बोले- जल्दी करो पंडितजी, चुनाव का टाइम है Featured

कोटा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शनिवार को यहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे दशहरा मैदान पहुंचे। वहां भूमि पूजन के लिए पहले से पंडितजी बैठे हुए थे। जैसे ही पंडित ने मंत्रोच्चार शुरू किया तो जावड़ेकर को लगा कि इसमें बहुत वक्त लगेगा। तब उन्होंने पास बैठे सांसद ओम बिरला को इशारा किया।सांसद ने महापौर महेश विजय से कहा और महापौर ने पंडितजी से कहा कि थोड़ा जल्दी करवाइए। इसके बाद भी पंडितजी फिर से मंत्रोच्चार करने लगे तो जावड़ेकर उठ गए और बोले कि बाबा चुनाव का टाइम है, जल्दी करो। हाथ की सामग्री हवन में डालते हुए वे खड़े हो गए, इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने वहां पूजा पूरी कराई।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक