ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पेट की गर्मी से परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कब्ज, दस्त, डायरिया, ब्लोटिंग, उल्टी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों में पेट की गर्मी से परेशान रहते हैं तो ये कुछ असरदार घरेलू नुस्खे आजमाकर अपनी समस्या को तुरंत दूर कर सकते हैं।
ठंडे पानी में रखें पैर- पेट में गर्मी महसूस होने पर सबसे पहले अपने पैरों को ठंडे पानी में रखें। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। इसके लिए एक बाल्टी में पानी के साथ थोड़े से बर्फ के टुकड़े भी डाल दें। अब इस पानी में अपने पैरों को करीब 20 मिनट तक डुबोकर रखें। अधिक ठंडक के लिए आप इस पानी में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं।
पेपरमिंट- पेपरमिंट में हाई मेन्थॉल होता है, जिसकी वजह से इसमें शीतलता प्रदान करने वाले गुण मौजूद होते हैं। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको पेट की गर्मी से जल्द राहत मिलेगी।
पेट पर लगाएं एलोवेरा जेल- पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए पेट पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडा रखने में भी आपकी मदद करता है।
मेथी बीज का पानी- पेट की गर्मी को शांत करने के लिए मेथी के बीजों से तैयार ठंडे पानी का सेवन करने से लाभ मिलता है। इस पानी को पीने से पेट की गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में मेथी के दाने डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को पिएं। इसके अलावा आप मेथी के बीजों को पानी में उबाल लें। इसके बाद इस पानी को कुछ समय के लिए ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें। प्यास लगने पर इस पानी को पिएं। इससे भी पेट की गर्मी दूर हो सकती है।