Google Analytics —— Meta Pixel

एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के मामले में रविवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी

एक्टर-प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के मामले में रविवार को पहली बार प्रतिक्रिया दी।

मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद KRK ने ANI से बात करते हुए कहा कि उनके पास सालों से लाइसेंसी हथियार है और उन्होंने आज तक कभी कानून नहीं तोड़ा।

KRK ने कहा, “पुलिस को जरूर कोई शक रहा होगा, इसलिए ऐसा हुआ, लेकिन कौन सही है और कौन गलत, यह मैं नहीं कह सकता। इसका फैसला अदालत करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास 22 सालों से गन का लाइसेंस है और 22 सालों में मैंने आज तक कोई कानून नहीं तोड़ा है।”

बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग के मामले की जांच के दौरान पूछताछ के बाद KRK को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान KRK ने स्वीकार किया था कि फायरिंग उनके लाइसेंसी हथियार से हुई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद करीब एक हफ्ते बाद उन्हें शुकवार को 25,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिल गई।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक