ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
खेल. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में रविवार को होने वाले पहले वनडे के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें ऋषभ पंत का भी नाम है। इससे संकेत मिलते हैं कि वे वनडे में डेब्यू कर सकते हैं। पंत अगर मुकाबले में खेलते हैं तो उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के तौर खेलना होगा। विकेटकीपिंग महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। पंत के साथ-साथ खलील अहमद को भी अंतिम 12 में शामिल किया गया है। पंत अब तक पांच टेस्ट और चार टी-20 खेल चुके हैं। : ऋषभ पंत का डेब्यू तय माना जा रहा है। आखिरी 12 में छह बल्लेबाज, पांच गेंदबाज और रविंद्र जडेजा के तौर पर एक ऑलराउंडर को शामिल किया है। ऐसे में छह बल्लेबाज के साथ एक ऑलराउंडर और चार गेंदबाजों को अंतिम एकादश में जगह दी जा सकती है।
पंत ने पहले ही कर दिया था ट्वीट: पंत ने टीम की घोषणा से पहले ही ट्वीट कर दिया था कि वे मैच खेल सकते हैं। उन्होंने लिखा था, "मैं अपना शत-प्रतिशत देने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
खेल डेस्क. पाकिस्तान के खिलाफ अबु धाबी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 373 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद वह टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गया है। वह इससे पहले तीसरे स्थान पर था, लेकिन इस बड़ी हार के बाद उसे दो अंकों का नुकसान हुआ। उसके पास अब 102 रेटिंग अंक हैं। पाक को इस जीत से सात अंक मिले, लेकिन वह सातवें स्थान पर ही बरकरार है।
दक्षिण अफ्रीका से भारत 10 अंक आगे: भारत रैंकिंग में पहले स्थान पर कायम है। उसके 116 अंक है। 106 अंकों के साथ दूसरे स्थान दक्षिण अफ्रीका है। वहीं 102 अंक के साथ इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। उसके बाद चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान से तीन टी-20 खेलेगी। वह नवंबर -दिसंबर में भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर तीन टी-20, तीन वनडे और चार टेस्ट खेलेगा।
रैंक | टीम | रेटिंग अंक |
1 | भारत | 116 |
2 | दक्षिण अफ्रीका | 106 |
3 | इंग्लैंड | 105 |
4 | न्यूजीलैंड | 102 |
5 | ऑस्ट्रेलिया | 102 |
6 | श्रीलंका | 97 |
7 | पाकिस्तान | 95 |
8 | वेस्टइंडीज | 76 |
9 | बांग्लादेश | 67 |
10 | जिम्बाब्वे | 2 |
ओडेंस (डेनमार्क). भारतीय शटलर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के आखिरी चार में पहुंच गईं है। उन्होंने आखिरी आठ के मुकाबले में जापान की नाओमी ओकुहारा को 21-15, 21-17 से हराया। वहीं, पुरुषों में किदांबी श्रीकांत भी आखिरी चार में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन समीर वर्मा को 22-20, 19-21, 23-21 से हराया।
साइना ने रैंकिंग में अपने से तीन स्थान उपर की खिलाड़ी ओकुहारा को हराया। वर्ल्ड रैंकिंग में साइना 10वें और ओकुहारा सातवें स्थान पर कायम है। सेमीफाइनल में साइना का मुकाबला जापान की तुंनजुंग से होगा। तुंनजुंग रैंकिंग में 19वें स्थान पर है।
श्रीकांत और समीर के बीच मुकाबला एक घंटा, 18 मिनट तक चला। श्रीकांत ने पहला गेम 22 मिनट में अपने नाम किया था। इसके बाद समीर ने वापसी करते हुए दूसरे गेम को 27 मिनट में जीत लिया।
तीसरे गेम में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। एक समय समीर 11-7 से आगे चल रहे थे, लेकिन मिड-ब्रेक के बाद श्रीकांत ने मुकाबले में वापसी की। उन्होंने यह गेम 29 मिनट में जीत लिया। सेमीफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला जापान के केन्टो मोमोटा से होगा।

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की। उसने गुरुवार रात हुए अपने पहले मुकाबले में ओमान को 11-0 से मात दी। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। वहीं, आठ खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किए। भारतीय टीम पूरे समय मैच में हावी रही और ओमान के खिलाड़ी गेंद के लिए संघर्ष करते दिखे। भारत और ओमान चार साल बाद आमने-सामने थे। 2014 इंचियोन एशियाड में भारत ने ओमान को 7-0 से हराया था। भारत की ओर से हार्दिक सिंह ने इस मैच से अपना डेब्यू किया।
भारत की ओर से नौ खिलाड़ियों ने गोल किए
दिलप्रीत ने 41वें, 55वें और 57वें मिनट में गोल किए। वहीं, ललित उपाध्याय ने 17वें, हरमनप्रीत ने 21वें, नीलकांत शर्मा ने 22वें, मनदीप सिंह ने 29वें, गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट, आकाशदीप ने 49वें, वरुण कुमार ने 49वें मिनट और चिंग्लेनसाना सिंह ने 53वें मिनट में गोल दागे।
मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों को कई मौके मिले, लेकिन ओमान के डिफेंड के आगे वे इसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे, लेकिन अगले 15 मिनट में भारत की ओर से चार गोल किए।
पहला गोल ललित उपाध्याय की स्टिक से निकला। 17वें मिनट में उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 21वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
22वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोलकर स्कोर को भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया। 29वें मिनट में मनदीप सिंह ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया। इसमें उनकी मदद आकाशदीप ने की। आकाशदीप के पास पर मनदीप ने यह गोल किया।
तीसरे क्वार्टर में गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में गोल किया। 41वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पेनल्टी कॉर्नर को दिलप्रीत ने गोल में बदला। इसके साथ ही भारत मुकाबले में सात गोल के अंतर से आगे हो गया।
चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में सुरेंदर कुमार के पास पर आकाशदीप ने गोल किया। इसी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और वरुण कुमार ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मैच का स्कोर 8-0 से भारत के पक्ष में हो गया।
53वें मिनट में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने गेंद को हिट किया। चिंग्लेसाना ने शॉट लिया और गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मुकाबले के आखिरी के पांच मिनट दिलप्रीत के नाम रहे। उन्होंने 55वें और 57वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।