ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मुंबई। श्रृंखला पहले ही जीत चुकी भारत ए महिला क्रिकेट टीम कल तीसरे और आखिरी टी20 मैच में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा 3–0 से जीत दर्ज करने का होगा। आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये वेस्टइंडीज जाने से पहले आस्ट्रेलिया ए का सूपड़ा साफ करके भारतीय टीम अपना मनोबल बढाना चाहेगी। इस मैच में जेमिमा रौद्रिगेज, अनुजा पाटिल, डी हेमलता के पास भी रन बनाकर फार्म हासिल करने का मौका रहेगा।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने व्यापार में चीन के ‘अनुचित’ व्यवहार के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े कदम उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप इस साल जून से अपने यहां चीन से आने वाले माल पर धीरे-धीरे आयात शुल्क बढ़ा रहे हैं। बीजिंग को अरबों डॉलर के व्यापार घाटे को कम करने के लिए कहते हुए ट्रंप ने चीन की ‘अनुचित’ व्यापार गतिविधियों के खिलाफ अभूतपूर्व कड़े कदम उठाए हैं।
ट्रंप ने विस्किन्सिन में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए एक चुनावी रैली में कहा, “चीन की अनुचित व्यापारिक गतिविधियों को रोकने के लिए हमने अब तक के सबसे कड़े कदम उठाए हैं।” उन्होंने दावा किया कि अमेरिका द्वारा उठाये गए कड़े उपायों के कारण चीन उसके साथ समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच कारोबार में बहुत अधिक अंतर का उल्लेख करते हुए कहा, “वे समझौता करना चाहते हैं। यह सच है। वे करार चाहते हैं। राष्ट्रपति शी एक शानदार इंसान हैं और हम लोग जल्द ही कुछ करेंगे।
लेकिन आपको पता है कि एक अरसे से हर साल इस देश से 500 अरब डॉलर निकाल लिये गए।” गौरतलब है कि ट्रंप का 30 नवंबर और एक दिसंबर को अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से मुलाकात का कार्यक्रम है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि प्रयागराज में आगामी कुंभ के आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में संगठन जी जान से जुटेगा। राजधानी लखनऊ में कल हुई संघ के संगठनों और भारतीय जनता पार्टी संगठन की समन्वय बैठक में कुंभ और धार्मिक नगरों के विकास कार्यों को लेकर व्यापक मंथन हुआ। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने 'भाषा' से बातचीत में दी । उन्होंने कहा, 'कुंभ का बडा आयोजन हो रहा है। इस आयोजन को अधिक से अधिक भव्य कैसे बनाया जाए, इसमें संगठन की क्या भूमिका हो सकती है, इस बारे में प्रमुखता से चर्चा की गयी ।'
भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने जिला दुर्ग पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया और अखबार में एक भाजपा नेता की सच्चाई को उजागर करने के कारण उन्हें धमकी मिल रही है तथा उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है अतः उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञात हो कि भिलाई के अलावा बालोद जिले के एक भाजपा प्रत्याशी के असली चेहरे को उजागर करने के बाद से कई पत्रकारों को धमकी देने का क्रम शुरू हो गया है। जिसकी पत्रकारों ने तीव्र निंदा की है।
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए कुल 421 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि मंगलवार 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक कुल 421 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 16 तारीख से प्रथम चरण की 18 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मंगलवार को अंतिम दिन सबसे अधिक 323 नामांकन दाखिल किए गए।
जबकि 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक कुल 98 नामांकन दाखिल किए गए थे। उन्होंने बताया कि आज नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 26 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को राजनांदगांव विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह तथा कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के दो मंत्री केदार कश्यप, नारायणपुर विधानसभा सीट से और महेश गागड़ा, बीजापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
वहीं पूर्व मंत्री लता उसेंडी, कोंडागांव विधानसभा सीट से तथा लोकसभा सांसद विक्रम उसेंडी, अंतागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा सीट, बीजापुर जिले के बीजापुर, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा, बस्तर जिले के चित्रकोट,बस्तर और जगदलपुर, नारायणपुर जिले के नारायणपुर, कोण्डागांव जिले के केशकाल और कोण्डागांव, कांकेर जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापुर और कांकेर तथा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला-मानपुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।
पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 12 सीट अनसूचित जनजाति के लिए तथा एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। राज्य में वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बस्तर क्षेत्र की कुल 12 विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर कांग्रेस को तथा चार सीटों पर भाजपा को विजय मिली थी।
वहीं राजनांदगांव की छह सीटों में से चार सीटों पर कांग्रेस तथा दो सीटों पर भाजपा जीती थी। इस तरह पहले चरण में जिन 18 सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें से कांग्रेस के पास 12 तथा भाजपा के पास छह सीटें है। इन सीटों में से राजनांदगांव सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह विधायक हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्य संपन्न होगा।
प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। राज्य में वर्ष 2013 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 90 सीटों में से 49 सीटों पर तथा कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एक एक सीटों पर बसपा और निर्दलीय विधायक हैं।
बॉलीवुड डेस्क. मीटू मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोई न कोई नई कहानी सामने आ रही है। अब एक्ट्रेस प्रियंका बोस ने अपनी मीटू स्टोरी शेयर करते हुए साजिद खान पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इससे पहले असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा, रचेल व्हाइट और करिश्मा उपाध्याय भी साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं जिसकी वजह से साजिद को अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्शन से हटना पड़ा था।
प्रियंका ने वेबसाइट MissMalini.com से बातचीत में कहा-एक बार मुझे साजिद खान के असिस्टेंट ने फिल्म के ऑडिशन के लिए मुझे मैसेज किया-'आपको बिकिनी में कम्फ़र्टेबल होना होगा'।मैं प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते ऑडिशन में बिकिनी लेकर गई।तब साजिद ऑडिशन लेने आए और सोफे पर बैठ गए।उन्होंने मुझे बिकिनी में देखकर कहा कि अगर मैं तुम्हें देखकर एक्साइट नहीं हो पा रहा तो ऑडियंस कैसे होगी।मैं वहां से निकली और रोते हुए घर पहुंची।
प्रियंका ने अनुराग कश्यप और सौमिक सेन से भी अपनी मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सौमिक एक फिल्म की मेकिंग के दौरान उनसे एक्स्ट्राफ्रेंडली होने की कोशिश करते रहे और यहां तक कहा कि वो मेरे साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर करना चाहते हैं।इसके अलावा अनुराग कश्यप ने भी शराब के नशे में उनपर भद्दे कमेंट्स पास किए थे। प्रियंका ने जॉनी गद्दार, लव सेक्स और धोखा, गुजारिश जैसी फिल्मों में काम किया है।
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की प्रतिक्षा कर रहे लोगों को अभी करीब सात दिन और इंतजार करना होगा। कांग्रेस की सूची प्रदेश में 29-30 को राहुल गांधी के दौरे के बाद घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रत्याशियों के चयन के लिए भोपाल में 29 अक्टूबर को भाजपा की अंतिम बैठक होगी। 30 को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सूची लेकर दिल्ली जाएंगे। इसी दिन केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों का फैसला हो जाएगा।
कांग्रेस: प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। कांग्रेस के 110 नाम तय हो गए हैं। लेकिन बाकी के 120 नामों को लेकर पार्टी मुश्किल में यहां तीन से चार नाम का पैनल है। केंद्रीय नेतृत्व को इन्हीं 120 नामों को अंतिम रूप देने में सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी है। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा तय किए गए 110 सिंगल नामों में 46 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 2013 के विधानसभा चुनाव में 3 हजार से कम वोटों से हारने वाले उम्मीदवारों को दोबारा मौका देने के लिए उनके नामों पर सहमति बनी है। दिल्ली में तीन चली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सीटों के लिए तैयार किए गए पैनल में नाम तय करने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन सीटों पर पैनल में पांच नाम थे, उनमें से तीन नाम हटा दिए गए हैं और अब सिर्फ दो ही नाम रह गए हैं। जबकि जहां दो से तीन नाम थे वहां पर एक नाम पर सहमित बन गई है।
भाजपा: भारतीय जनता पार्टी की चुनाव सूची में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। करीब 80 के करीब नए उम्मीदवार पार्टी मैदान में उतार सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशी चयन में मुख्यमंत्री को फ्री हैंड दिया गया है। ऐसे में करीब 11 मंत्री और 50 विधायकों के टिकट कट सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता बरकरार है और प्रदेश में शीर्ष पद के लिए मतदाताओं की वह पहली पसंद हैं। ऐसे में सरकार का मुख्य चेहरा जब लोकप्रिय है, तो कुछ अलोकप्रिय विधायकों को दोबारा मैदान में नहीं उतारने से पार्टी को लाभ होगा।
प्रत्याशी की छवि मुख्य आधार: भाजपा ने टिकट के लिए जो गाइडलाइन बनाई गई है उसमें दागदार, आपराधिक पृष्ठभूमि या बाहुबली दावेदारों को टिकट नहीं दिया जाएगा। मौजूदा विधायकों में भी सिर्फ उन्हीं विधायकों को टिकट मिलने की उम्मीद है जिनकी छवि अच्छी होगी। भाजपा ने जो सर्वे कराए हैं उनमें टिकट के संभावित दावेदारों की छवि को लेकर बारीकी से जांच कराई गई है।
कम अंतर से जीते विधायकों से किनारा करेगी पार्टी : विधानसभा क्षेत्र में जिस जाति विशेष के अधिक वोट होंगे। उस जाति के प्रत्याशी को टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में जिन विधायकों की जीत का अंतर एक हजार या उससे भी बहुत कम रहा है ऐसे प्रत्याशियों को दोबारा चुनाव मैदान में उतारने से पार्टी परहेज करेगी। जिन सीट पर पार्टी 20 हजार या उससे अधिक वोटों से जीती है उन प्रत्याशियों को दोबारा टिकट दी जा सकती है।
सख्त होगा अनुशासन: भाजपा सूत्रों का कहना है कि किसी प्रत्याशी की टिकट काटे जाने की स्थिति में उसके द्वारा बगावत करने या पार्टी का माहौल खराब करने की कोशिश की गई अथवा निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया गया तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
बदायूं (उ.प्र.)। अपने बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा की राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’ हैं। उनके नाम पर उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था और अब उनके नाम पर ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा। मश्वराती काउंसिल (सलाहकार परिषद) की विशेष बैठक में शामिल होने आये खां ने संवाददाताओं से बातचीत में खुद को भाजपा की ‘आइटम गर्ल’ बताया और कहा ‘‘सारे चुनाव भाजपा मेरे नाम पर ही लड़ती रही है। पिछला विधानसभा चुनाव मेरे नाम पर लड़ा।
उन्होंने कहा कि वह तो एक तरह से प्रायश्चित कर रहे हैं, स्वच्छता का जो कार्य चल रहा है, वह सेवा से ज्यादा प्रायश्चित है । मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने वर्षो तक अपने आप को देश की आजादी के लिये खपा दिया । उन्होंने अपने नेतृत्व से देश के लिये स्वतंत्रता तो प्राप्त की लेकिन स्वच्छता हासिल नहीं हो पाई । उन्होंने कहा कि हम सभी इसके लिये जिम्मेदार हैं । ऐसे में वह एक बार फिर जोर देना चाहते हैं कि स्वच्छता गांधी की सोच है ।
उन्होंने कहा कि गांव में महिलाओं को जब खुले में शौच के लिये जाना पड़ता है तो उन्हें बहुत पीड़ा होती है । मोदी ने कहा कि कुछ काम सरकार नहीं कर सकती और जो काम सरकार नहीं कर सकती, वह संस्कार कर सकती है । स्वच्छता का विषय संस्कार से जुड़ा है । ऐसे में सरकार एवं संस्कार मिल जाए तो चमत्कार हो सकता है । उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं लेकिन जो सूचना परोसी जाती है, वे उसका शिकार नहीं होते हैं ।
जो सूचना उन्हें चाहिए वे उसे ढूंढकर प्राप्त करते हैं । उन्होंने कहा कि आज 25 से 40 वर्ष के बीच की जो पीढ़ी है, उसमें सहज भाव से काम करने की प्रेरणा है । इसमें सामुहिकता का भाव जुड़ जाए तो ताकत बनकर उभरती है। इसे एक मिशन से जोड़ लें तो परिवर्तन आना शुरू हो जाता है । प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तकदीर तकनीक में है और जो प्रौद्योगिकी युवाओं के पास है, वह भारत की तकदीर से जुड़ा है ।
उन्होंने ‘मैं नहीं हम’ पोर्टल के संदर्भ में कहा कि इसका अर्थ यह नहीं है कि ‘मैं’ को खत्म कर रहे हैं बल्कि ‘मैं’ का विस्तार है । इसका आशय स्व से समष्टि की ओर बढना है क्योंकि आखिर वृहद परिवार में आनंद का अनुभव होता है । मोदी ने कहा कि वह देखते हैं कि भारत युवा प्रौद्योगिकी का शानदार ढंग से उपयोग कर रहा है और वह इसका न केवल अपने लिये कर रहे हैं बल्कि दूसरों के लिये भी कर रहे हैं ।‘‘ मैं इसे शानदार संकेत के रूप में देखता हूं । ’’उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रयास छोटा हो या बड़ा हो, उसे महत्व दिया जाना चाहिए । प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वयंसेवी प्रयासों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है, युवाओं को हमारे उद्यम और किसानों के कल्याण के लिए काम करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि आज अधिक लोग कर चुका रहे हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उनके पैसे का उपयोग ठीक से और लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है ।