ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर लाइसेंस सीमा से अधिक पटाखे का भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख), 1 (ख) के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर अतिरिक्त पाए गए माल को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि पटाखा दुकानों में लाइसेंस सीमा से अधिक माल का भंडारण किया गया है। जिस पर शनिवार शाम अभियान के तहत शहर की बहुत से पटाखा दुकानों में दबिश दी गई। जिनके पास लाइसेंस के अतिरिक्त स्टॉक मिला उसकी जब्ती कार्रवाई की है। दुर्ग के सदर बाजार मस्जिद के पास स्थित मिलन पटाखा के संचालक अंजुम अशरफी के पास 5 लाख की सीमा से अतिरिक्त पटाखे जब्त किए। पंचशील नगर स्थित इशार ब्रदर्स के संचालक जहीरुद्दीन के पास से साढ़े तीन लाख के पटाखे जब्त किए हैं। दोनो ने ही दुकान के अलावा दूसरे कमरो में अतिरिक्त पटाखे रखे थे।
पटाखा दुकान में दस्तावेजों की जांच करते पुलिस अधिकारी।
रायपुर . एटीएम के जरिये बैंकों को ही ठगने वाले हरियाणा के दो शातिरों ने इसकी ट्रेनिंग गांव के ही एक युवक से ली थी। युवक ने ट्रेनिंग के एवज में दोनों से 5 हजार रुपए भी लिए। ठगों के ट्रेनर ने पूरा तरीका वीडियो पर दिखाया। फिर एटीएम सेंटर जाकर प्रैक्टिकल भी करवाया।
जैसे-स्विच कहां होता है, इसे कब और कैसे बंद करना है वगैरह। ट्रेनर ने ही दोनों को दूसरे राज्यों में जाकर खुद एटीएम में पैसे निकाले और स्विच ऑफ करके दिखाया। फिर यह भी बताया कि बैंकों में पैसे किस तरह से क्लेम करने हैं। पुलिस की पूछताछ में ठगों ने बताया कि दोनों ने गृह राज्य हरियाणा में कोई वारदात नहीं की। दूसरे राज्य जाकर ही पैसे निकालते थे। इसके बाद पलवल और फरीदाबाद के अपने गांवों में लौटकर वहां से पैसे क्लेम करते थे।
रायपुर पुलिस ने दोनों ठगों जुनैद खान और जमशेद खान को शनिवार को जेल भेज दिया है। दोनों के गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश चल रही है। अफसरों ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने ज्यादा जानकारियां नहीं दीं, इसलिए रिमांड नहीं ली गई।
ठगों के संबंध में हरियाणा, दिल्ली के अलावा कुछ राज्यों की पुलिस संपर्क किया है। इस गिरोह के वारदात के तरीकों की जानकारी भी ली गई है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि दोनों ठगों और गिरोह ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और आंध्रप्रदेश में वारदातें की हैं।
बचाव की भी ट्रेनिंग
मौदहापारा पुलिस के अनुसार हरियाणा के दो-तीन गांवों में ऐसे गिरोहों की सूचना मिली है, जो एटीएम के जरिये सीधे बैंकों को ठग रहे हैं। इन गांवों में ठगी के तरीके सिखाने वाले ट्रेनर भी हैं, जो इससे पहले अलग-अलग राज्यों में वारदातें कर चुके हैं।
ये ट्रेन गांव के युवकों को वारदात के तरीके बताने के साथ-साथ बचने के उपाय भी बता रहे हैं। ठगों को साफ बताया गया है कि एक एटीएम में दो बार से ज्यादा नहीं जाना है और जिस शहर में वारदात की, वहां सालभर नहीं जाना है।
दूसरे बैंकों के एटीएम का उपयोग
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी हरियाणा से निकलने से पहले उन सभी खातों में पैसे जमा करते थे, जिनके एटीएम कार्ड उनके पास हों। इसके बाद दूसरे राज्यों में जाकर पैसे निकालते थे। जिस बैंक का एटीएम कार्ड रहता है, उस बैंक के एटीएम में वारदातें नहीं करते थे क्योंकि स्विच ऑफ करने तक सेम बैंक में जानकारी पहुंच जाती थी। दूसरे बैंक के कार्ड को अलग बैंक के एटीएम में स्वाइप करने पर जानकारी देर से जाती थी।
रायपुर के एटीएम गार्ड कम कैमरे खराब, इसलिए चुना
पूछताछ में जुनैद ने पुलिस को बताया कि रायपुर के ज्यादातर एटीएम में गार्ड नहीं हैं। एटीएम में ज्यादा भीड़ भी नहीं रहती, इसलिए यहां वारदात आसान है। यहां के अधिकांश एटीएम में कैमरे खराब हैं और स्विच आसानी से बंद हो जाता है, इसलिए यहां वारदातें कीं। ठगों से मिली जानकारी की पुष्टि के लिए पुलिस टीम जल्दी हरियाणा जाने वाली है।
रायपुर . नया रायपुर इलाके के रीको गांव की तीन युवतियां शनिवार को शाम 4 बजे डब्ल्यूआरएस और उरकुरा स्टेशन के बीच छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के सामने पटरी पर लेट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धीमी गति से ट्रेन नजदीक आने लगी तो तीनों ने एक-दूसरे को गले लगाया था। ट्रेन की रफ्तार पहले ही कम थे, ड्राइवर ने पटरी पर तीन लड़कियां देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
फिर भी, हादसे में एक युवती का पांव कट गया और दो छिटटकर किनारें जा गिरीं। तीनों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक भागवती बंजारे के दोनों पैर कट गए हैं। वह विवाहित है तथा पति से अलग रहती है। साथ में उसकी सगी बहन निशा बंजारे तथा भांजी सीमा बंजारे थी जो गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें भागवती को अंबेडकर और निशा तथा सीमा को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे एसपी मेलिना कुर्रे के मुताबिक यह खुदकुशी की कोशिश थी लेकिन कारणों का पता नहीं चला।
हादसे के बाद देर रात कुछ रिश्तेदार अंबेडकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वे युवतियों के इस कदम के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। युवतियां भी बोलने की हालत में नहीं हैं। उनके भाई ने पुलिस को बताया कि तीनों घर से घूमने की बात कहकर दोपहर 2 बजे निकली थीं। हादसा शाम 4 बजे उरकुरा और डब्ल्यूआरएस स्टेशन के बीच हुआ।
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे स्टाफ ने इंजन और पटरी के बीच फंसी लड़की को निकाला। जिस ट्रेन में हादसा हुआ, उसमें डीआरएम तथा बाकी अफसर भी सफर कर रहे थे। इसलिए ट्रेन के गार्ड समेत स्टाफ ने हादसे के बाद जबर्दस्त तेजी दिखाई।
घायलों को ट्रेन के पार्सल वैन में डालकर रायपुर लाया गया।
यहां से अंबेडकर अस्पताल भी तुरंत पहुंचा दिया गया। भागवती के दोनों पैर कट गए, लेकिन रेलवे पुलिस के जवान केवल एक पैर ही लेकर अस्पताल आए। महिला की स्थिति देखकर किसी का ध्यान नहीं गया कि उसका एक ही पैर आया है। देर शाम सबका ध्यान गया। उसके बाद आरपीएफ के अफसरों को खबर दी गई। रात में ही टीम रवाना की गई, लेकिन दूसरे पैर का पता नहीं चला था।
बैग में सिटी बस का टिकट : तीनों युवतियां मंदिरहसौद से सिटी बस से राजधानी आईं। उनके पर्स से मंदिरहसौद से घड़ी चौक तक का टिकट मिला है। इस पर दोपहर ढाई बजे का समय दर्ज है। पर्स से 300 रुपए और कुछ टैबलेट मिली हैं। आरपीएफ अफसरों के अनुसार तीनों युवतियां संभवत: खुदकुशी के इरादे से ही नगरघड़ी चौक से डब्ल्यूआरएस स्टेशन गईं। हो सकता है कि तीनों ट्रेन से ही वहां पहुंची होंगी। पुलिस बयान के लिए तीनों के होश में आने का इंतजार कर रही है।
रायपुर . विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भी अपने स्टार कैंपेनर्स को झोंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्टार प्रचारक हैं। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को भी अभियान में लगाया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी ने प्रदेश के कोने-कोने में जाकर सभाएं ले रहें। दीवाली के बाद पूरे राज्य को मथने और भाजपामय करने की रणनीति है।
भाजपा के स्टार कैंपेनर्स ने पहले चरण में 12 नवंबर को 18 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अब तक 80 सभाएं ली हैं। दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को इसमें भाजपा ने 100 जनसभाएं करने की रणनीति बनाई है। सीएम डॉ. सिंह, स्मृति ईरानी, रघुवर दास । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के डुप्लीकेट को भी प्रचार में लगाया गया है। सिने स्टार हेमामालिनी और मनोज तिवारी भी यहां आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को जगदलपुर आएंगे। वे 14 और 17 को भी आएंगे। शाह रविवार चार नवंबर के बाद 10, 12 13 और 17 नवंबर को भी प्रचार करने पहुंचेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 15 से 18 नवंबर तक लगातार चार दिन सूबे में धुआंधार प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 और 13 नवंबर को महाराष्ट्र बहुल इलाकों में चुनावी कमान थामेंगे। वे धमतरी और कुरुद में सभाएं ले सकते हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी सोमवार के बाद 17 व 18 नवंबर को सभाएं लेंगी। इसी तरह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10, 11 14 और 15 नवंबर को भाजपा उम्मीदवारों को जिताने कई सभाएं लेंगे।
ये भी करेंगे प्रचार : सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, अर्जुन मुंडा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद अभिषेक सिंह व दिनेश कश्यप, चंदूलाल साहू, लखनलाल साहू, रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पवन साय, रामप्रताप सिंह, कमल भंजदेव, कमलभान सिंह मरावी, सुरेंद्र दुबे आ
रायपुर. विधानसभा चुनाव के मझधार में ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के बीच विवाद गरमाया गया है। एक दिन पहले पुनिया भूपेश के घर खाना खाने गए जरूर थे, लेकिन उससे कोई बात न बन सकी। पर्दे के पीछे की जंग अब सतह पर आनी शुरू हो गई है।
टिकट बंटवारे के असंतोष को लेकर दिल्ली में शुरू हुए विवाद का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। शनिवार को दोनों एक साथ बस्तर दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन पुनिया नहीं गए आैर बघेल अकेले रवाना हो गए। पर बीच में ही हेलीकाॅप्टर में खराबी का कारण बताकर आपात लैंडिंग कराई गई। बघेल वापस लौटे, कुछ देर राजीव भवन में रुकने के बाद अपने क्षेत्र के लिए रवाना हाे गए।
इन सीटों को लेकर विवाद : दिल्ली में पुनिया आैर बघेल के बीच टिकट वितरण को लेकर जमकर विवाद हुआ था। जिन सीटों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है उनमें बिलासपुर, कोटा, डोंगरगांव, रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, कुरूद, धमतरी, दुर्ग-ग्रामीण जैसी सीटें प्रमुख हैं। इनमें से कुछ सीटों पर पुनिया अपनी पसंद के प्रत्याशी उतारना चाह रहे थे, जिसका बघेल विरोध कर रहे थे। जबकि कुछ सीटों पर बघेल अपनी पसंद के नेताआें को टिकट दिलाना चाह रहे थे जिसका पुनिया विरोध कर रहे थे।
एेसे बढ़ती गई बघेल आैर पुनिया के बीच दूरियां : जब भी पुनिया दिल्ली से रायपुर आते बघेल साथ होते थे। पर टिकट वितरण के बाद दो दिन पहले जब पुनिया दिल्ली से आए तो न तो बघेल ने उनसे मुलाकात की आैर न ही उन्हें लेने गए। यहां तक कि रायपुर होने के बाद भी वे राजनांदगांव दौरे पर निकल गए। शुक्रवार भी कांग्रेस भवन में जब जोगी कांग्रेस के नेताआें का कांग्रेस प्रवेश हुअा तब भी दोनों के बीच तनाव देखा जा सकता था। कांग्रेस ने रविवार को फिर दोनों के साथ दौरे की जानकारी दी है।
दिनभर कांग्रेस नेताआें की बैठक लेते रहे पुनिया : इस बीच प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया राजीव भवन में कांग्रेस नेताआें की बैठक लेते रहे। दिल्ली से आए नेताआें के अलावा राज बब्बर से भी उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान चुनाव अभियान समिति के प्रमुख डा.चरणदास महंत भी बैठक में पहुंचे। बताया गया है कि हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग के बाद बघेल भी राजीव भवन पहुंचे। कुछ देर पुनिया आैर महंत के साथ बैठने के बाद वे अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।
दो दिन पहले जारी हुआ था दोनों का दौरा कार्यक्रम, अभनपुर के पास आपात लैंडिंग
{ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया आैर प्रदेेश अध्यक्ष भूपेश बघेल दो दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे।
{ शनिवार को जब बस्तर जाने की बारी आई तो पुनिया ने बस्तर जाने से मना कर दिया। इसके बाद बघेल हेलीकॉप्टर से अकेले बस्तर के लिए उड़ गए।
{ बघेल बस्तर पहुंचते इसके पहले ही हेलीकाॅप्टर के डगमगाने की खबर आई। और आनन-फानन में उनका हेलीकॉप्टर अभनपुर के पास उतारा गया। फिर सड़क मार्ग से बघेल रायपुर लौट आए। कुछ देर राजीव भवन में रुके और सीधे अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।
कांग्रेस की नीयत में खोट है : ^कांग्रेस नेतृत्व की नीयत में ही खोट है। सीडी के माध्यम से जिस तरह की बातें सामने आईं, उससे प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के बीच जिस तरह के रिश्ते दिख रहे हैं वह स्वाभाविक है। पर कांग्रेस इसे स्वीकार न कर एकता का संदेश देने का प्रयास कर रही है।’ -शिवरतन शर्मा, भाजपा प्रवक्ता
भोपाल . उम्मीदवारों का ऐलान होते ही भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। दस बार के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी बहू कृष्णा को टिकट दिलवाने के लिए संगठन से लेकर दिल्ली तक जोर लगा दिया है। भाजपा बाबूलाल गौर का टिकट काट चुकी है और उनकी बहू को भी टिकट देने में आना-कानी कर रही है।
गौर इससे नाराज हैं। बहू ने साफ कर दिया है कि पार्टी उन्हें टिकट दे या नहीं, वे इस्तीफा देकर हर हाल में गोविंदपुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। टिकट कटने की संभावनाओं के मद्देनजर गौर समर्थकों ने आनन-फानन में शनिवार को गोविंदपुरा में बैठक की। इसके बाद गौर के निवास पर विधानसभा प्रभारी बारेलाल अहिरवार समेत क्षेत्र के तमाम पार्षदों ने कृष्णा से मुलाकात कर चुनाव लड़ने के लिए कहा। इस बीच, कृष्णा ने परिवारवाद को लेकर सवाल उठाए और कहा कि उनके मन में पीड़ा है।
संगठन में काम किया। बरसों से परिवार का गोविंदपुरा से नाता है। कई दूसरे नेताओं के बेटे-बेटी को टिकट मिला है तो मेरे साथ ऐसा क्यों? उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरएसएस और संगठन का उनपर भरोसा है। यह भी इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गौर परिवार से संपर्क कर लिया है।
कांग्रेस नेता गोविंद गोयल भी गौर से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। देर शाम को गौर ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से कृष्णा के लिए बात की। दूसरी ओर गोविंदपुरा सीट से दावेदारी कर रहे महापौर आलोक शर्मा ने संगठन महामंत्री सुहास भगत से मिलकर अपना पक्ष रखा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दावेदार वीडी शर्मा भी लगातार संघ के संपर्क में हैं।
इधर, गौर के घर पहुंचे पार्षदों में सीमा यादव, नारायणी अहिरवार, रामबाबू पाटीदार, अर्चना परमार, रश्मि द्विवेदी, लक्ष्मी ठाकुर और संजय वर्मा समेत अन्य शामिल थे। कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री से मिलकर यह भी स्पष्ट कर दिया कि जब वरिष्ठ नेताओं के सीट छोड़ने पर बेटों, पत्नियों और भाइयों को टिकट मिल सकती है तो उन्हें क्यों नहीं। सुदीप, विक्रम तो वर्तमान में और कई पूर्व उदाहरण हैं।
पार्टी दफ्तर में सहस्त्रबुद्धे को घेरा
मुंगावली में भाजपा प्रत्याशी केपी यादव के विरोध में बाईसाहब यादव के पुत्र ने समर्थकों के साथ भोपाल में पार्टी दफ्तर में शक्ति प्रदर्शन कर दिया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे की गाड़ी को घेर लिया। दोनों नेता कार से नहीं निकले तो समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि-‘क्या कार्यकर्ताओं की भी नहीं सुनी जाएगी’।
25 गाड़ियों के साथ सीएम हाउस पहुंचे वेल सिंह
धार की सरदारपुर सीट से भाजपा विधायक वेलसिंह भूरिया का टिकट कट गया। वे शनिवार को 25 गाड़ियों में समर्थक लेकर सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। भूरिया ने अभी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
यी दिल्ली। 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देश की जनता अब अपना मन बनाने लगी है। इसी को लेकर एक सर्वे सामने आया है। बता दें कि यह सर्वे राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की संस्था आई-पैक (I-PAC) द्वारा कराया गया है। इस सर्वे में बताया गया है कि देश की पहली पसंद आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जबकि दूसरे पायदान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तीसरे पायदान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।
अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 2.0 काफी धमाकेदार है और फिल्म का कॉनसेप्ट एक दम नया। जी हा सिनेमा जगत की सबसे मंहगी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं।