चे मंत्री शर्मा औरश्री सिलावट Featured

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज कोटरा नगर की बस्तियों में घर-घर जाकर नागरिकों से डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपाय अपनाने का अनुरोध किया। मंत्री द्वय ने आकाश नगर में महेश शर्मा, भज्जू श्याम और सतीश भार्गव के घर पहुँचकर परिजनों से भेंट की। घरों में रखे पानी के बर्तनों और गमलों में लार्वा का अपने सामने परीक्षण करवाया। आकाश नगर बस्ती के अधिकांश घरों में डेंगू प्रजाति के मच्छरों का लार्वा जाँच में पाया गया। मंत्रीद्वय ने डेंगू से बचाव के लिये पहली जरूरत घर में रखे पानी के बर्तनों से समय-समय के अंतराल पर पानी को बदलने की बात कही। अपने सामने गमलों, फ्लावर प्लांट और अन्य बर्तनों में रखे 2-3 दिनों के पानी को बदलवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि चिकित्सकों के परामर्श से होम्योपेथिक प्रिवेंटिव मेडिसिन का उपयोग करें। स्थानीय नागरिक अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखें। मंत्रीद्वय ने प्रतीकात्मक तौर पर खाली पड़े स्थान और गंदगी वाले स्थानों पर मलेरियारोधी दवा का छिड़काव किया।
मंत्रीद्वय ने डेंगू को खत्म करने के संकल्प अभियान के पोस्टर पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को बस्तियों में रोजाना सफाई करवाने और वर्षा जल के भराव वाले स्थानों से जल को खाली करवाने के निर्देश दिये। मंत्रीद्वय आकाश नगर बस्ती से पैदल नया बसेरा पहुँचे और नागरिकों से मिलकर डेंगू तथा अन्य बीमारियों से बचाव और रोकथाम के उपाय अपनाने का आग्रह किया।
संभागायुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम श्री बी. विजय दत्ता, पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, श्री मोनू सक्सेना, अमित शर्मा, स्वास्थ्य, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी साथ थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक