ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
आलीराजपुर से धार तक अौर टिही से धार तक का काम पूरा होने के बाद इंदौर से गुजरात जाने का सीधा रास्ता मिलेगा
आलीराजपुर/इंदौर . आलीराजपुर में पहली यात्री ट्रेन बुधवार को गुजरात के छोटा उदयपुर से पहुंची। राज्यसभा सांसद नारायणभाई राठवा और छोटा उदयपुर से सांसद गीताबेन राठवा ने ट्रेन को दोपहर 12 बजे हरी झंडी दिखाकर आलीराजपुर रवाना किया। दोपहर ढाई बजे ट्रेन यहां पहुंची तो लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस रेल लाइन का शिलान्यास 8 फरवरी 2008 में हुआ था, 11 साल के इंतजार के बाद पहली ट्रेन यहां पहुंची। वहीं, आलीराजपुर में बस शुरू होने के 84 साल बाद पहली यात्री ट्रेन आई है। यहां से ट्रेन सवा 3 बजे छोटा उदयपुर के लिए रवाना हुई।
लौटते समय रतलाम सांसद गुमानसिंह डामोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार से ट्रेन नियमित तौर पर आलीराजपुर से वड़ोदरा के प्रतापनगर स्टेशन तक चलेगी। दोनों जगह नेताओं ने दैनिक भास्कर के विचार को आगे बढ़ाते हुए आलीराजपुर से सुबह ट्रेन रवाना करने और शाम को लौटने की बात कही। इसके लिए रेल मंत्रालय और अधिकारियों को पत्र भी लिखे जाएंगे।
छोटा उदयपुर-धार प्रोजेक्ट में आलीराजपुर तक ट्रेन शुरू हो गई। इंदौर-दाहोद प्रोजेक्ट में टिही तक (22 किमी) का काम हो चुका है। टिही के आगे टनल का काम चल रहा है। आलीराजपुर से धार के बीच नई लाइन का काम भी चालू है। ये दोनों काम पूरे हाें तो इंदौर को गुजरात के लिए नई कनेक्टिविटी मिल जाएगी। वडोदरा तक के सफर में डेढ़ घंटे का वक्त बचेगा।