आरक्षक ने सरकारी रायफल से फायर कर की आत्महत्या Featured

रायसेन। जिले के गैरतगंज थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने आज सुबह अपने घर पर सरकारी रायफल से स्वयं पर फायर कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गैरतगंज थाने में पदस्थ आरक्षक शहजाद सागर जिले के बरारू का रहने वाला था, जो यहां किराए के मकान धनगांव रोड पर रहता था। आरक्षक कल रात्रि गश्त के बाद तडके चार बजे घर लौटा था। सरकारी रायफल उसके साथी आरक्षक की थी। साथी आरक्षक सुबह सेविंग कराने गया। इसी दौरान शहजाद ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक