'आईएसआई-भाजपा' वाले बयान से पलटे दिग्विजय सिंह, शिवराज ने घेरा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि भाजपा और बजरंग दल पैसे लेकर आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। उनके इस बयान पर शिवराज सिंह का पलटवार भी आया था। अब वह अपने इस बयान से पलट गए हैं और उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ चैनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे आईएसआई से पैसा लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है।'
 

 
इससे पहले मध्यप्रदेश के भिंड में दिग्विजय ने कहा, 'बजरंग दल, भाजपा आईएसआई (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) से पैसा ले रहे हैं। इनपर ध्यान देने की जरूरत है। गैर-मुस्लिम पाकिस्तान की आईएसआई के लिए मुस्लिमों की तुलना में ज्यादा जासूसी कर रहे हैं। हमें इसे समझना चाहिए। हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से है जिन्होंने आजाद भारत के संघर्ष में कहीं भाग नहीं लिया और अब हमें राष्ट्रीयता का सबक सीखाना चाहते हैं। दिग्विजय ने कहा, '1947 से पहले ये लोग (भाजपा-आरएसएस) कहां थे? जब इंदिरा ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए तब ये लोग कहां थे? इसलिए हमको सबक देने की जरूरत नहीं है।'

 पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं दिग्विजय

दिग्विजय के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'वह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। लह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान राहुल गांधी का हवाला देता है। जबां तक भाजपा और आरएसएस का सवाल है पूरी दुनिया और पूरा देश उसकी देशभक्ति के बारे में जानता है।'

आरएसएस के हैं हिंदू धर्म वाले आतंकी 

पिछले साल दिग्विजय ने हिंदू आतंकवाद को मुद्दा बनाते हुए कहा था कि हिंदू धर्म वाले जितने आतंकी पकड़े गए थे वह आरएसएस से जुड़े रहे हैं। संघ से हिंदू आतंकवादी आते हैं क्योंकि संघ की विचारधारा नफरत फैलाने वाली है। उन्होंने कहा था कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। महात्मा गांधी को मारने वाला नाथू राम गोडसे भी आरएसएस का हिस्सा था। 

दिग्विजय की तरह साल की शुरुआत में कमलनाथ सरकार के मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा था कि आरएसएस हथियार, बम, एटम बम, ग्रेनेड बनाने और धमाके करने का प्रशिक्षण देती है। उन्होंने कहा था, 'आरएसएस हथियार, बम, एटम बम, ग्रेनेड बनाने और धमाके करने का प्रशिक्षण दे रहा है।' जिसपर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि इससे उनका मानसिक दिवालियापन दिखाई देता है।
 
 
Rate this item
(0 votes)

Latest from newscreation

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक