ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायसेन में मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी, पुलिया हुई क्षतिग्रस्त
मौसम विभाग का अलर्ट अगले 24 घंटे में हो सकती है कई जिलों में भारी बारिश
भोपाल। राजधानी सहित पूरे संभाग में देर रात से झमाझम बारिश की सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में भोपाल में 52 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं पड़ोसी जिले रायसेन में 120 मिलीमीटर बारिश दर्त की गई है। राजधानी में देर रात से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तेज हो गया। पूरे भोपाल में तेज बारिश हुई। सुबह नौ बजे के करीब पुरे शहर पर घने काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में रायसेन में 120.0 भोपाल 52.0 गुना 05.0 धार 50. शाजापुर 61.0 इंदौर 23.0, होशंगाबाद 15.0 बैतूल 02.0, सागर 28.00, दमोह 09.0, जबलपुर 06.0 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
रायसेन में मूसलाधार बारिश: जिला मुख्यालय पर देर रात से हो रही तेज बारिश से बायपास रोड पर बनाई गई पुलिया धसक गई। तेज बारिश के कारण शहर के कई घरों में पानी भर गया। मानसून की पहली अच्छी बारिश से जहां तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं बरसात ने कई मोहल्लों में रतजगा करवा दिया। नालों की सफाई न होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। मध्य रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रामलीला मैदान, तालाब मोहल्ला के लगभग 100 घरों में बारिश का पानी भराया। जिससे लोगों का आवश्यक सामग्री सहित खाने पीने का सामान खराब हो गया।
बिजली गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे: रायसेन जिले में तेज हवा के बीच कार की कांच पर बिजली गिरने से एक अधिकारी सहित कई लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायसेन से 20 किलोमीटर दूर ग्राम खंडेरा के पास कल तेज आंधी तूफान के साथ कार की कांच पर बिजली गिरने से बेगमगंज के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भैया लाल सिंह सहित वाहन में सवार कई कर्मी बाल-बाल बच गये। ये सभी लोग श्रम विभाग की मीटिंग में शामिल होकर वापस बेगमगंज लौट रहे थे।