शिवम के परिजनों से मिलने पहुंचे शिवराज; बोले- दिव्यांग मां-बाप के इकलौते बेटे को मार डाला, ये असाधारण अपराध Featured

शिवराज सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की, कहा- हम परिजनों को न्याय दिलाएंगे, न्यायिक जांच से कुछ नहीं होगा
भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सुबह पुलिस की पिटाई से मौत का शिकार हुए शिवम के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
शिवराज सिंह ने कहा कि मप्र पुलिस में ये वहशी कहां से आ गए। क्या  इनकी अंतरात्मा नहीं है। इनका परिवार नहीं है। दिव्यांग मां-बाप के बेटे को मार डाला गया, ये साधारण अपराध नहीं असाधारण है। ये नीचता की पराकाष्ठा है। परिवार की हालत देखकर ये संकल्प लिया है कि इसके अपराधियों को छोड़ेंगे नहीं। उनके परिवार को न्याय दिलाएंगे। हमने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। अगर सरकार में जरा भी संवेदनशीलता है तो वह सीबीआई से जांच कराएं।

Rate this item
(0 votes)

Latest from newscreation

Ads

R.O.NO. 13954/94 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक