ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
एक रुपये किलो की चावल योजना चलाकर 'चाउर वाले बाबा' के नाम से विख्यात रमन सिंह 2003 से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं। रमन सिंह के नाम भाजपा की तरफ से सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद (15 साल 10 महीने) पर बने रहने का कीर्तिमान दर्ज है। रमन की नजर अब चौथी बार छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर है। जुलाई 2016 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस रिकॉर्ड को तोड़ा था, जो उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर बनाया था। आइए नजर डालते हैं रमन सिंह के राजनीतिक सफर पर...
पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर रहे रमन सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद का चुनाव लड़कर की थी। 1984 में उन्होंने कवर्धा नगर पालिका से पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। तब कवर्धा मध्यप्रदेश का भाग हुआ करता था। इसके बाद 1990 में रमन सिंह कांग्रेस के जगदीश चंद्रवंशी को हराकर कवर्धा विधानसभा सीट से विधायक बने।
1993 में वो एक बार फिर विधायक बने। 1998 में उनके राजनीतिक करियर को खत्म माना जाने लगा जब वो विधानसभा का चुनाव हार गए, लेकिन 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन पर भरोसा जताते हुए राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव में उतारा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा को हराकर रमन सिंह अटल सरकार में वाणिज्य-उद्योग राज्य मंत्री बने।
छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद 2002 में रमन सिंह को भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष बनाया। 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास रमन के अलावा कोई बड़ा चेहरा नहीं था और उनके नेतृत्व में ही भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता पर कब्जा किया।
रमन सिंह को पहली बार छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया। तब से लेकर वह लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वह 2008 से लगातार राजनांदगांव से विधायक है। इस बार भी रमन सिंह ने राजनांदगांव से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि इस बार कांग्रेस ने उनके खिलाफ करूणा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में रेलयात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि रेलवे उन रेलगाड़ियों से फ्लेक्सी फेयर प्रणाली को पूरी तरह से हटाएगी जिनमें 50 प्रतिशत से कम सीटों की बिक्री होती है।
गोयल ने आगे बताया कि कम सीट बुकिंग वाली 15 रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी फेयर प्रणाली हटाई गई, 32 रेलगाड़ियों में सुस्त यात्रा मौसम के दौरान यह प्रणाली लागू नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 101 रेलगाड़ियों में फ्लेक्सी फेयर योजना लागू रहेगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करनी चाहिए। साथ ही कहा कि इस संबंध में कानून बनने की जरूरत है ताकि अयोध्या में जल्दी से जल्दी राम मंदिर का निर्माण हो सके।
बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा था कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक विवाद मामले में दायर दीवानी अपीलों को जनवरी, 2019 में एक उचित पीठ के सामने सूचीबद्ध किया जाएगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ की पीठ ने यह बात कही।
भूमि विवाद मामले में दीवानी अपील इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दायर की गई है। उचित पीठ मामले में अपील पर सुनवाई की तारीख तय करेगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम जनवरी में उचित पीठ के सामने अयोध्या विवाद मामले की सुनवाई की तारीख तय करेंगे।’’
इससे पहले तीन न्यायाधीशों की एक पीठ ने 2:1 के बहुमत से 1994 के अपने फैसले में मस्जिद को इस्लाम का अभिन्न हिस्सा ना मानने संबंधी टिप्पणी पर पुनर्विचार का मुद्दा पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजने से इनकार कर दिया था। अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई के दौरान यह मुद्दा उठा था।
बता दें कि 2010 से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लेकिन भूमि विवाद के मसले पर अब तक नियमित सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है। पहले तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई की शुरुआत में ही मुस्लिम पक्षकारों ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला 1994 में इस्माइल फारूखी मामले में सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी से प्रभावित है, जिसमें कहा गया था कि मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है।
उन्होंने पहले इस टिप्पणी को पुनर्विचार के लिए संविधान पीठ को भेजने की मांग की। तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पीठ ने 27 सितंबर को बहुमत (2:1) से लिए फैसले में मसले को संविधान पीठ को भेजने से इनकार कर दिया। साथ ही साफ किया कि मामले का निपटारा भूमि विवाद के तौर पर किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस( सीजेसी) के सुप्रीमो और राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी आगामी विधानसभा चुनाव अपनी परंपरागत सीट मरवाही से ही लड़ेंगे। सीजेसी यह विधानसभा चुनाव बसपा के साथ मिलकर लड़ रही है। माना जा रहा है कि एससी-एसटी के प्रभाव वाली सीटों पर यह गठबंधन असर डाल सकता है।
मंगलवार को इस गठबंधन ने 26 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वर्तमान में मरवाही सीट से अजीत जोगी के बेटे विधायक हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जोगी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और सभी 90 सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सीजेसी कोर कमिटी ने यह फैसला भी लिया है कि अजित जोगी के बेटे अमित जोगी यह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यहां की जनता ने अजीत जोगी से चुनाव लड़ने की प्रार्थना करते हुए कहा था कि मरवाही में उनकी जीत पक्की है और उन्हें चुनाव प्रचार की जरूरत नहीं। वह बेफिक्र होकर बाकी सीटों पर प्रचार करें। मरवाही के अलावा पार्टी ने मनेंद्रगढ़ और रायपुर उत्तर सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। मनेंद्रगढ़ से लखन श्रीवास्तव और रायपुर उत्तर से अमर गिडवानी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहले चरण में विधानसभा की 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ की 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। बसपा-सीजेसी गठबंधन ने इस बार कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं जो पिछले 15 साल से सत्ता वापसी की बाट जोह रही है।
सबसे पहली खुशखबरी ये है कि अब भारत में है दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति। जी हां सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण हो गया है। इसी के साथ पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा है। गुजरात के नर्मदा जिले में बनी ये प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसका अनावरण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। आप भी इस भव्य कार्यक्रम की कुछ झलकियां देखिए।
'तकनीक के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है. हर किसी का जीवन तकनीक से जुड़ा है और तकनीक की रफ्तार बहुत तेज है. सभी देशों के सामने बदले हुए तकनीक के साथ चलने की चुनौती है.' यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया-इटली टेक्नॉलॉजी समिट में कही.
उन्होंने कहा कि भारत में तकनीक का विकास किया जा रहा है और इसे हम लोगों के काम को आसान बनाने की ओर बढ़ते कदम की तरह देखते हैं. सरकार की कई सेवाओं में तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. मोदी ने कहा कि सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में सूचना तकनीक की पहचान को भारत अब अगले स्तर पर ले जाना चाहता है.
मोदी ने तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत के बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम से चल रही है. इसमें भारत भी शामिल है. भारत में बैंक खातों को सीधे ऑनलाइन से जोड़ा गया है. अब जन्म प्रमाण पत्र से लेकर बुजुर्ग अवस्था में मिलने वाली पेंशन योजना का लाभ भी ऑनलाइन उठाया जा रहा है.
मोदी ने कहा कि सरकार की कई सेवाओं में तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में सूचना तकनीक की पहचान को भारत अब अगले स्तर पर ले जाना चाहता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा स्टार्ट अप ईको सिस्टम भारत में है. भारत, इटली समेत दुनिया के कई देशों के उपग्रह को मामूली खर्च में अंतरिक्ष में भेज रहा है.
पीएम मोदी ने कहा, 'बर्थ सर्टिफिकेट से लेकर बुढ़ापे की पेंशन तक की अनेक सुविधाएं आज ऑनलाइन हैं. 300 से अधिक केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म पर लाया गया है. देशभर में 3 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर्स से गांव-गांव में ऑनलाइन सेवाएं दी जा रही हैं.'
राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से लगातार तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने तनु्श्री पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए, मनमानी करने के आरोप लगाए। यहां तक कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राखी ने तनुश्री को लेस्बियन तक कह डाला। राखी का आरोप था कि तनुश्री ने उनका रेप किया है। काफी दिन से तनुश्री इस मामले में चुप थीं और राखी को जवाब नहीं दे रही थीं। लेकिन अब जब फाइनली तनुश्री ने राखी के आरोपों पर जवाब दिया है।
तनुश्री ने कहा, मेरे पैरेंट्स ने हमेशा मुझे अपने दोस्त चुनने में सावधान रहने की सलाह दी। इसलिए मैं ऐसे लोगों से हर कीमत पर दूर रहने की कोशिश करती हूं जिन्हें मैं अपने लिए सही नहीं समझती। यह काफी घिनौना है जब राखी जैसे अनपढ़, गंदे, डाउन मार्केट, लापरवाह और कैरेक्टरलेस लोग मेरे दोस्त होने का दावा करते हैं।
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने राखी से केवल एक बार इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बात की थी। यह वर्षों पहले की बात है। मैंने राखी को इग्नोर करने की बहुत कोशिश की लेकिन वह मुझसे बात करने में कामयाब हो गई। उन दिनों वह इसाई धर्म का प्रचार कर रही थी और मुझे भी धर्म परिवर्तन की सलाह दे रही थी। राखी ने मुझे कहा कि अगर मैं जीजस में विश्वास नहीं रखूंगी तो मैं नर्क में जाउंगी।
तनुश्री ने अपने सिर के बाल मुंडवाने पर भी जवाब दिया। बता दें कि राखी ने तनुश्री के बाल मुंडवाने की वजह उनका होमो सेक्शुअल होना बताया था। इस बयान को बकवास बताते हुए तनुश्री ने कहा, बौद्ध या हिंदु धर्म में जब भी किसी को दीक्षा प्राप्त होती है तो भगवान और अपने गुरु के लिए बाल मुंडवाने के रूप में अपनी पहचान त्यागता है। ऐसे पवित्र काम को होमोसेक्शुअल कहने पह राखी को शर्म आनी चाहिए।
मध्यप्रदेश, 30 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम पनामा पेपर मामले में लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौतरफा घिर गए हैं। कन्फ्यूजन में पनामा घोटाले में सीएम के बेटे का नाम लेने पर राहुल ने गलती तो जरूर मानी लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया है।
राहुल के यू-टर्न पर शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा, 'अगर कोई जूनियर नेता ऐसा आरोप लगाता तब बात अलग होती लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खुद इस तरह के आरोप लगा रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हम मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि अगर वह (राहुल) माफी मांगते हैं तो इस पर विचार करूंगा।'
बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल ने पहले पनामा पेपर्स मामले में शिवराज और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था। गलती पर सफाई देते हुए राहुल ने कहा कि बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि कल मैं कन्फ्यूज हो गया था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापम घोटाला किया है।
सोमवार को झाबुआ में रैली के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर और व्यापम का जिक्र करते हुए पिता-पुत्र की जोड़ी पर निशाना साधा था। इसपर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स में मेरे बेटे कार्तिकेय का नाम लेकर सारी हदें पार कर दीं।
मध्य प्रदेश के सीएम ने ट्वीट में कहा था कि वह राहुल गांधी पर मानहानि केस करने जा रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी की तरफ से सफाई सामने आ गई। राहुल गांधी ने सोमवार को झबुआ में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में सामने आया था लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश ने भी पनामा पेपर्स में अपने पूर्व पीएम का नाम आने के बाद उन्हें सजा दी। अब राहुल ने गलती मान कर सफाई दी है। हालांकि शिवराज अब राहुल की माफी की उम्मीद जता रहे हैं।
इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखा मुकाबला चल रहा है। बीजेपी लगातार 15 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। कांग्रेस ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा आगे कर बीजेपी को चुनौती पेश की है। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा ही है।
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' रिकॉर्ड 33 महीने में बनकर तैयार हो गई है। दुनिया की इस सबसे ऊंची मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को करेंगे।
1.69 गांवों के किसानों ने मूर्ति के लिए लोहे का दान दिया। इसमें 135 मीट्रिक टन लोहे का दान मिला, जो इसमें इस्तेमाल हुआ है।
128 मीटर ऊंची स्प्रिंग टेंपल की बुद्ध प्रतिमा अब तक दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति थी।
11 साल के अथक प्रयास से बुद्ध की प्रतिमा बनी थीं, जबकि यह एक तिहाई समय में बना।
6.5 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप के झटकों में भी मूर्ति की स्थिरता बरकरार रहेगी।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को झेल सकती है।
1999 में पद्मश्री से सम्मानित सुतार ने मूर्ति को डिजाइन किया। इन्होंने 50 से अधिक स्मारकों का निर्माण किया है।
इन्होंने 1959 में स्थापित भखड़ा नांगल बांध के पास 50 फीट स्मारक भी बनाया।
प्रदेश में धान खरीदी एक नवंबर से शुरू हो रही है। इसकी तैयारियां जोरों पर है। इस बार समर्थन मूल्य के साथ-साथ किसानों को बोनस भी दिया जाएगा। प्रदेश के 14सौ प्राथमिक सहकारी समितियों में एक साथ खरीदी शुरू होगी