×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 809

दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दौरान आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) बिल को लोकसभा में पेश किया गया. इस बिल पर जब भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह बोल रहे थे तब ए.आई.एम.आई.एम. चीफ असदुद्दीन ओवैसी बार-बार बीच में कुछ न कुछ टिप्पणी कर रहे थे.

इस सबके बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह अचानक उठे और उन्होंने ओवैसी को सत्यपाल सिंह का भाषण ध्यान से सुनने के लिए कहा. इसी दौरान ओवैसी बीच में अमित शाह को भी टोकने लगे. अमित शाह ने इसके तुंरत बाद कहा,  'आपको सुनने की आदत डालनी होगी.' गृह मंत्री ने कहा 'जब कोई और बोलता है तो आप चुप रहकर सुनते हैं लेकिन जब सत्यपाल सिंह जी बोल रहे हैं तो आप लगातार बीच में बोल रहे हैं. आपको सुनने की आदत डालनी होगी.'

इसके बाद ओवैसी ने तंज कसते हुए  कहा कि मुझे डर लगता है. इसका जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा, 'अगर आपके अंदर डर बैठा है तो हम क्या कर सकते है'. अमित शाह ने सभी विपक्षी के नेताओं को कहा कि 'जब आपका मौका आए तब बोलिए, किसी को डिस्टर्ब मत करिए.'

सत्यपाल सिंह

सत्यपाल सिंह 

वहीँ मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि आतंकवाद इसलिए फल-फूल रहा है, क्योंकि हम उसे राजनीतिक चश्मे से देखते हैं, जबकि हमें उससे मिलकर लड़ना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई ने आतंकवाद को खूब झेला है, क्योंकि वहां भी इसे राजनीतिक आईने में देखा गया.

यहाँ क्लिक करके हमारे फेसबुक पेज को ज़रूर लाइक करें

नीचे दिए स्टार्स पर हमारी ख़बरों को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स म्विन कमेंट करना न भूले...

आपके लिए- 

नवजोत सिंह सिद्धू नें छोड़ा मंत्री पद, कही ये बातें, क्या वजहें थी रिपोर्ट पढ़ें

विवादित बयान के लिए नहीं, इस बार इस मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं स.पा. संसद आज़म खान

मुस्लिम जिसके वोटबैंक बने रहे वो पार्टी उन्हें गटर में ही रखना चाहती थी !

Ads

R.O.NO. 14907/58

MP info RSS Feed

फेसबुक