×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 809

छतरपुर : न्याय के लिए भटक रहे कन्हैया लाल अग्रवाल पिता नरेंद्र अग्रवाल निवासी सरानी दरवाजा ने छतरपुर एस.पी. ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, युवक 90 प्रतिशत जल तक जा चूका है, काफी मुश्किल के बाद पुलिस ने आग बुझाई, युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. युवक ने बताया कि 'स्थानीय निवासी अमन दुबे रंजिश वश प्रताड़ित करता था, अमन दुबे की प्रताड़ना से परेशान युवक ने लगाई खुद को आग, कई दिनों से SP ऑफिस चक्कर लगनें के बाद, जब पुलिस से न्याय नही मिला तो खुद को लगा ली आग'

- जल बचाने की दिशा में साल भर काम करेगा भारत विकास परिषद हर महीने शहर में लगाए जाएंगे मेडिकल कैम्प
- भारत विकास परिषद के अभिनंदन समारोह में सदस्यों ने बनाई रणनीति

छतरपुर। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद आने वाले एक वर्ष में वर्षा जल को सहेजने और जल के पुराने स्त्रोतों को संरक्षित करने की दिशा में काम करेगा। परिषद के द्वारा आने वाले एक वर्ष में हर महीने एक मेडिकल कैम्प लगाकर छतरपुर के लोगों को नि:शुल्क उपचार दिलाया जाएगा। यह बात भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव चंडीगढ़ से आए अजय दत्ता ने कही।

श्री दत्ता शनिवार को पन्ना रोड पर स्थित होटल ओम सांईं राम में आयोजित भारत विकास परिषद के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि परिषद पूरे देश में सामाजिक कार्यों के नए प्रयास शुरू करने जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने, गरीब बच्चों को कॉपी, किताब भेंट करने एवं बुन्देलखण्ड में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक शाखा एक गांव के नाम से हम एक नई योजना पर काम करेंगे जिसके तहत हमारी जिला इकाई किसी एक गांव को गोद लेकर उसे समृद्ध बनाने की दिशा में काम करेगी। कार्यक्रम में रीजनल अध्यक्ष अरविंद बंडी, प्रांतीय अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, छतरपुर शाखा के अध्यक्ष आलोक टिकरिया, सचिव महेश कुमार गुप्ता एवं पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र अग्रवाल एवं महेन्द्र अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पौधे लगाए और कमल अग्रवाल का हुआ सम्मान

भारत विकास परिषद के इस अभिनंदन समारोह की शुरूआत पौधारोपण कार्यक्रम के साथ हुई। इस अवसर पर परिषद की इकाई एवं राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों ने छतरपुर में भारत विकास परिषद की संस्था को खड़ा करने में श्रेष्ठ योगदान देने के लिए कमल अग्रवाल को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव महेश गुप्ता ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष दोसाज, संगम सेवालय के अध्यक्ष विपिन अवस्थी, पूर्व सीएमओ कामता गुप्ता, महेश बजरंगगढ़ी, अभिषेक राय, अरविंद खरे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक