Print this page

50 साल में 40% से 5% पर सिमट गया भारतीय शिपिंग व्यापार: मोदी

By September 21, 2025 64

 

भावनगर (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर भावनगर पहुंचे। यहां उन्होंने भव्य रोड शो किया और ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए आत्मनिर्भर होना ही होगा।

उन्होंने कहा - “दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है, लेकिन अगर कोई सच्चा दुश्मन है तो वह है हमारी विदेशी निर्भरता। जितनी ज्यादा निर्भरता, उतनी बड़ी विफलता। चिप हो या शिप... हमें भारत में ही बनाने होंगे।”

कांग्रेस पर हमला

Rate this item
(0 votes)
newscreation