Print this page

रूस के कैस्पियन सागर तट पर मृत मिली 2500 सील.. Featured

By December 05, 2022 183

दक्षिणी रूस के कैस्पियन सागर तट पर लगभग 2500 सील मृत पाई गई हैं। रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इनकी सामूहिक मौत किस वजह से हुई। अधिकारियों ने शुरू में शनिवार को बताया था कि तट पर 700 सील की मौत हो गई, लेकिन रूसी प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्रालय के दागेस्तान डिवीजन ने बाद में आंकड़ा बढ़ाकर लगभग 2,500 कर दिया।

कैस्पियन पर्यावरण सुरक्षा सेंटर के प्रमुख जौर गैपिजोव ने कहा, कुछ हफ्ते पहले सील की मौत हो गई थी। इस बात के कोई संकेत नहीं है कि उन्हें मार दिया गया या मछली पकड़ने के जाल में फंस गए। वहीं विशेषज्ञों को अभी तक समुद्र तट से कोई प्रदूषक तत्व नहीं मिला है।

Rate this item
(0 votes)
newscreation