×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 809

Print this page

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड : बारिश नें बाधित किया मैच, मैच के बारे में विस्तार से पढ़े

By July 10, 2019 617

बारिश की मार मौजूदा विश्व कप पर बदस्तूर जारी है।इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा लीग मैच धुलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला भी इससे प्रभावित हुआ। मंगलवार को न्यूजीलैंड की पारी के दौरान आई बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।अब यह मुकाबला बुधवार को रिजर्व डे को तय समय के मुताबिक वहीं से शुरू होगा, जहां रोका गया था।

जब बारिश शुरू हुई तब न्यूजीलैंड का स्कोर 46.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 211 था। उस वक्त रॉस टेलर 67 रन और टॉम लैथम तीन रन बनाकर खेल रहे थे। अंपायरों ने रात करीब दस बजे पिच का मुआयना किया।पर आउटफील्ड पर पानी भरा हुआ था, क्योंकि मैदान को पूरी तरह ढका नहीं गया था। सुपरसॉपर की मदद से मैदान को सुखाने की कोशिश की गई, जो नाकाफी थी।

रोस टेलर की उम्दा पारी : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। रॉस टेलर 85 गेंद खेलते हुए तीन चौके और एक छक्का जड़ चुके थे। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम को संभाला और कप्तान केन विलियम्सन के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की अहम साझेदारी निभाई।

केन की कप्तानी पारी : केन (67) ने टीम के एक और अर्धशतक जड़ा। मुश्किल विकेट पर उन्होंने एक छोर संभाले रखा। विलियम्सन ने दूसरे विकेट के लिए हेनरी निकोल्स के साथ 68 रन की अच्छी साझेदारी की।

500 के क्लब में : विलियम्सन अर्धशतक जड़ने के साथ टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए। उनके टूर्नामेंट में कुल 548 रन हो गए हैं।

गप्टिल फिर फेल : न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर मार्टिन गप्टिल जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्लिप में विराट कोहली को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया। बुमराह ने आठ ओवर में एक मेडन फेंका और 25 रन देकर एक विकेट चटकाया। भुवनेश्वर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 8.1 ओवर में एक मेडन फेंकते हुए 30 रन देकर एक विकेट झटका।

ये भी पढ़े

धोनी के खाते में एक और रिकॉर्ड, साथ ही मैच का स्कोरकार्ड देखें

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 10 July 2019 10:11

Latest from

Related items