Print this page

JNU में फिर बवाल, अब दीवारों पर लिखा- ब्राह्मणों भारत छोड़ो Featured

By December 02, 2022 210

नई दिल्ली. दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित कई इमारतों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए हैं. जेएनयू परिसर को ब्राह्मण विरोधी नारों से विरूपित किए जाने की घटना पर जेएनयू प्रशासन हरकत में आया है और जांच के आदेश दिए गए हैं. जेएनयू के कुलपति ने एसआईएस यानी स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा दीवारों और संकाय कक्षों को विकृत करने की घटना को गंभीरता से लिया है और इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

दरअसल, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर गुरुवार को ब्राह्मण विरोधी नारे लिखकर उसे विरूपित किया गया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है. विद्यार्थियों ने दावा किया कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारों के साथ स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-द्वितीय की इमारत में तोड़फोड़ की गई. हालांकि, जेएनयू के वीसी ने कुछ अज्ञात तत्वों को इसका जिम्मेदार ठहराया.

इस पूरे प्रकरण पर जेएनयू प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान आया है. जेएनयू ने कहा, ‘कुलपति ने स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा दीवारों और संकाय कक्षों को विकृत करने की घटना को गंभीरता से लिया है. स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज एंड शिकायत कमेटी के डीन को जल्द से जल्द जांच करने और वीसी को एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है. वीसी ने कहा है कि क्योंकी जेएनयू सभी का है, इसलिए ऐसी घटनाओं को यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation