सोंठ अदरक से बनती है। खाने में इसकी तासीर काफी गर्म होती है यही वजह है कि सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग इसका इस्तेमाल चाय या लड्डू बनाने में करते हैं। सोंठ के लड्डू न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कमर दर्द, गले की खराश जैसी दिक्कतों को भी दूर करने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इसके अनगिनत फायदों की वजह से लोग बदलते मौसम में इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाते हैं।