Print this page

इंदौर: दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल Featured

इंदौर:  मध्यप्रदेश के इंदौर में तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, शहर के तेजाजी नगर में एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई, जिससे दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Rate this item
(0 votes)
newscreation

Latest from newscreation